फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   World Book Day: Readers increased in state library, but there was a shortage of books

विश्व पुस्तक दिवस: राज्य पुस्तकालय में पाठक बढ़े, लेकिन किताबों का हो गया टोटा

Sat, 23 Apr 2022 11:03 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Apr 2022 11:03 AM IST
सार

शिमला में मौजूदा समय में राज्य पुस्तकालय की तीन ब्रांचें हैं। इनमें विधानसभा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय, रिज भवन और इवनिंग कॉलेज में गांधी भवन के पुस्तकालय शामिल हैं। 

विज्ञापन
World Book Day: Readers increased in state library, but there was a shortage of books
हिमाचल का राज्य पुस्तकालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों में किताबों के प्रति प्रेम बढ़ाने के लिए आज विश्व पुस्तक दिवस मनाया जा रहा है। शिमला में भी इसे लेकर युवाओं में उत्साह है। राज्य पुस्तकालय में पाठकों की लगातार बढ़ती संख्या इसका उदाहरण है। मौजूदा समय में पाठकों की संख्या 25 हजार 800 पहुंच गई है। पिछले तीन साल से शहर के पुस्तकालयों में एक भी नई पुस्तक पाठकों को पढ़ने के लिए नहीं मिली है। इससे पाठकों और किताबों के बीच दूरी बढ़ती जा रही है। शिमला में मौजूदा समय में राज्य पुस्तकालय की तीन ब्रांचें हैं। इनमें विधानसभा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पुस्तकालय, रिज भवन और इवनिंग कॉलेज में गांधी भवन के पुस्तकालय शामिल हैं।

विज्ञापन


पुस्तकालय में रोजाना करीब 15 से 20 पाठक नए जुड़ रहे हैं। किताब पढ़ने के शौकीन तो बढ़े, पर तीन सालों ने पाठकों को नई किताबें पढ़ने को नहीं मिल रही हैं। दो सितंबर, 2019 में आखिरी बार कोलकाता के राजा राम मोहन राय राष्ट्रीय लाइब्रेरी से राज्य पुस्तकालय में किताबों की खेप आई थी। इसके बाद नई किताबें नहीं आई हैं। हालांकि, राज्य पुस्तकालय समेत ब्रांचों में मौजूदा समय में करीब 77 हजार पुस्तकें हैं, लेकिन ये सभी पुरानी हैं। उधर, पुस्तकालय में आने वाले पाठक नई पुस्तकों की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किताबों की खरीद को लेकर सजग नजर नहीं आ रही है।
विज्ञापन


चौड़ा मैदान की भूमिका ने बताया कि बिजनेस स्टडीज की पुस्तकें लाइब्रेरी में कम हैं। उन्होंने सरकार से संबंधित पुस्तकों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। चौपाल की दमयंती ने बताया कि शहर में पुस्तकालयों की संख्या बढ़ाई जाए, जिससे पुस्तकालय में बैठने के लिए लाइनों में खड़ा न होना पड़े। संजौली की संजना ने कहा कि कई बार पुस्तकालय में सीट के लिए सुबह छह बजे ही लाइन में खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइब्रेरी में पुस्तकों की संख्या
- स्टेट लाइब्रेरी में 41 हजार
- गांधी भवन में 28 हजार
- रिज भवन में आठ हजार

खरीद कमेटी ने दी मंजूरी, जल्द पहुंचाएंगे पुस्तकें : अमरजीत
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि जल्द ही राज्य सहित जिला पुस्तकालयों के लिए नई पुस्तकें खरीद ली जाएंगी। खरीद कमेटी से मंजूरी मिल गई है। कोरोना संकट के कारण खरीद में देरी हुई है। उन्होंने बताया कि राजधानी शिमला स्थित राज्य पुस्तकालय को अल्ट्रा मार्डन बनाया जाएगा। यहां 40 कंप्यूटर सिस्टम लगाए जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा भी दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed