{"_id":"5e74b7168ebc3e769911045d","slug":"worker-killed-after-landslide-in-chanju-tunnel-in-chamba","type":"story","status":"publish","title_hn":"चांजू टनल में मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांजू टनल में मजदूरों पर गिरा मलबा, एक की मौत, तीन घायल
Fri, 20 Mar 2020 06:00 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, चांजू (चंबा)
अमर उजाला नेटवर्क, चांजू (चंबा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 20 Mar 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांजू में निर्माणाधीन कोसमोस प्रोजेक्ट की टनल में पत्थर और मलबा गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे में तीन और मजदूर घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस और श्रमिकों ने घायलों को इलाज के लिए तीसा अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पान चंद को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
एक श्रमिक को प्राथमिक उपचार देने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है। शुक्रवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम तीसा ने आगामी निर्देशों तक काम बंद करवा दिया। मृतक के परिजनों को एक लाख का चेक और 15 हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की। प्रशासन की और से भी प्रभावितों को सहायता राशी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
प्रोजेक्ट की टनल में रात्रि शिफ्ट के दौरान ड्रिलिंग का कार्य कर रहे पान चंद और तीन मजदूरों पर पत्थर और मलबा आ गिरा। सिर पर पत्थर लगने से पान चंद बेहोश हो गया। जबकि, उसके साथ कार्य कर रहे अन्य हेल्परों ने वहां से भाग कर जान बचाई। मलबे और पत्थरों की चपेट में वे भी आ गए और घायल हुए। श्रमिकों ने इस घटना बारे पुलिस और कंपनी प्रबंधन को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर घायलों को उठा कर उपचार के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने पान चंद को मृत करार दिया। इस घटना में दो घायलों को प्राथमिक उपचार देकर छुट्टी दे दी गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
एसडीएम तीसा मान चंद वर्मा ने बताया कि वीरवार देर रात कोसमोस कंपनी की टनल में ड्रिलिंग के कार्य में लगे एक श्रमिक की मौत हुई है। कंपनी प्रबंधन को घायलों के उपचार का पूरा खर्च उठाने के निर्देश दिए हैं। कंपनी को कार्य बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं।