{"_id":"5e9c528e8ebc3e769728a332","slug":"worker-died-in-factory-in-kala-amb-sirmour-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत्ता उद्योग में मशीन की चपेट में आने से गई कामगार की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गत्ता उद्योग में मशीन की चपेट में आने से गई कामगार की जान
Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, कालाअंब (सिरमौर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 19 Apr 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों इलाके में चल रहे गत्ता उद्योग में हुए हादसे में कामगार की मौत हो गई। कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त राजबीर, निवासी साढौरा (यमुनानगर) हरियाणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजबीर जोहड़ों स्थित गत्ता उद्योग में काम कर रहा था कि अचानक मशीन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कर्फ्यू के दौरान औद्योगिक क्षेत्र के कालाअंब में दवाइयों की पैकिंग के लिए गत्ता उद्योग को चलाने की अनुमति दी गई है। जोहड़ों में गत्ता उद्योग में शनिवार देर शाम कार्य करते वक्त राजबीर मशीन की चपेट में आ गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तुरंत कालाअंब पुलिस थाने में सूचना दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। पुलिस थाना कालाअंब प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन