फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women Day Special: International athlete Kalpana emerged as an inspiration for women

महिला दिवस विशेष: महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरीं अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना

Sun, 08 Mar 2020 12:09 PM IST
Krishan Singh ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन
ललित कश्यप, अमर उजाला, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Sun, 08 Mar 2020 12:09 PM IST
विज्ञापन
Women Day Special: International athlete Kalpana emerged as an inspiration for women
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की महिलाओं का सम्मान अब औपचारिक नहीं रह गया। महिलाओं ने उन क्षेत्रों में पदार्पण किया है, जहां संभावना भी नहीं हो सकती थी। सोलन की अंतरराष्ट्रीय धावक कल्पना परमार लंबी दूरी की दौड़ में हिमाचल का नाम रोशन कर रही हैं। वह उनके लिए प्रेरणास्रोत हैं, जो यह मानते हैं कि खेल की एक निश्चित उम्र और वर्ग होता है। वह ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में 24 अक्तूबर से 6 नवंबर, 2016 तक हुई वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में एशिया का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रदेश की एकमात्र महिला हैं। वर्ल्ड मास्टर एथलेटिक्स में वह अपने आयुवर्ग से 21 किलोमीटर (हॉफ मैराथन) की दौड़ लगाने वाली एकमात्र एशियन महिला थीं। इससे पहले 4 से 8 मई, 2016 तक सिंगापुर में एशियन मास्टर एथलेटिक्स में कल्पना परमार ने भारत का प्रतिनिधित्व 5 हजार मीटर व 1500 मीटर दौड़ में किया। यहां से ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में होने वाली चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ था।

विज्ञापन

नाहन में हुआ जन्म

Women Day Special: International athlete Kalpana emerged as an inspiration for women

नाहन में 27 अगस्त, 1974 को जन्मीं पिता स्वर्गीय सुखदेव सिंह परमार व माता कुसुम परमार ने अपनी बेटियों को खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कल्पना की बड़ी बहन सीमा परमार और छोटी बहन पूनम परमार भी इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं।

बड़े भाई पीयूष परमार फुटबाल व शूटिंग में रुचि रखते हैं। उनके पिता स्वर्गीय सुखदेव परमार भी फुटबाल खिलाड़ी रहे हैं। कल्पना प्रदेश शिक्षा विभाग में इतिहास की प्रवक्ता हैं। ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन में तैनात हैं।

विदेशी धरती पर भी जीत चुकी हैं मेडल

Women Day Special: International athlete Kalpana emerged as an inspiration for women

सात से 14 सितंबर, 2018 तक मलयेशिया के पिनांग में आयोजित एशियन पैसेफिक गेम्स में दो मेडल जीते। 10 किलोमीटर दौड़ में सिल्वर और 5 किलोमीटर कांस्य पदक जीता। विदेशी धरती पर यह पहला अवसर था, जहां मेडल हासिल किया।

इससे पहले जापान के कीटाकामी स्टेडियम में भी एशियन मास्टर गेम्स में भाग लिया। यहां बेहतर प्रदर्शन से उनका चयन फ्रांस में होने वाली इंटरनेशनल मास्टर गेम्स के लिए हुआ, लेकिन निजी कारणों से वह प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed