फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Women broke liquor bottles on the road, closed toll barriers and shops

हिमाचल: कालूझिंडा में महिलाओं ने शराब की बोतलें सड़क पर तोड़ीं, टोल बैरियर और ठेका बंद कराया

Sat, 11 May 2024 10:21 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)
संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 11 May 2024 10:21 AM IST
सार

लोगों का कहना है कि यह रास्ता उनके खेतों के जाने के लिए उन्होंने स्वयं बनाया है। विभाग को इस रास्ते पर अब टोल लगने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Women broke liquor bottles on the road, closed toll barriers and shops
कालूझिंडा में महिलाओं ने शराब की बोतलें सड़क पर तोड़ीं - फोटो : संवाद

विस्तार

कालूझिंडा स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के टोल बैरियर और शराब के ठेके को लोगों ने जबरन बंद करा दिया। लोगों का कहना है कि यह रास्ता उनके खेतों के जाने के लिए उन्होंने स्वयं बनाया है। विभाग को इस रास्ते पर अब टोल लगने का कोई अधिकार नहीं है। गुस्साईं महिलाओं ने शराब ठेके से उठाकर बोतलें सड़क पर फेंककर तोड़ डालीं। लोगों के विरोध के चलते शराब के ठेकेदार ने ठेका बंद कर दिया, टोल बैरियर लगने से पहले ही बंद हो गया।मंधाला से कालूझिंडा होते हुए एक मार्ग पर लेही व कालका को निकलता है। आपदा में जब सब पुल टूट गए थे तो इस रास्ते का सबसे ज्यादा उपयोग हुआ।

विज्ञापन


इस मार्ग से हरियाणा की ओर से वाहन  आते हैं। आबकारी विभाग ने बरोटीवाला बद्दी में जो टोल का ठेका दिया हुआ है, उस ठेके में कालूझिंडा का यह मार्ग भी शामिल है। लेकिन यहां पर मधाला, सूरजपुर व कालूझिंडा पंचायत के लोग टोल बैरियर नहीं लगने देते। टोल बैरियर के ठेकेदार ने वीरवार को यहां पर एक बूथ बनाया था और शुक्रवार से यहां पर टोल शुरू करने की योजना थी। जिसकी भनक लोगों को लग गई। लोगों ने बूथ हो हटा दिया।  लोगों के विरोध को देखते हुए यहां टोल कर्मी पहले से नहीं आए। एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि लोगों की ओर से ठेके में तोड़फोड़ करने व टोल बैरियर हटाने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसकी छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

पांच दिन पहले ही खुला था ठेका
टोल बैरियर हटाने आए लोगों ने साथ लगते शराब के ठेके को भी बंद कर दिया। टोल बैरियर के साथ ही पांच दिन पहले शराब का ठेका खुला था। ठेका व टोल बैरियर हटाने वाले लोगों ने बताया कि उन्हें अपने प्रयासों से अपने खेत में जाने के लिए संपर्क मार्ग बनाए हैं। उन्हें सरकार की ओर से सड़क का कोई मुआवजा नहीं मिला है। यह सड़क लोगों की उपजाऊ जमीन से निकलती है। टोल बैरियर लगने से लोग अपने खेत में भी नहीं आ पाएंगे। यहां पर इससे पहले टोल बैरियर के ठेकेदार ने मधाला, कालूझिंडा व सूरजपुर के लोगों को छूट दी थी और उसके बदले में यहां के लोग बड़े वाहनों के यहां से जाने नहीं देते है, जिससे ठेकेदार को कोई नुकसान हो। महिलाओं को कहना है कि गांव के साथ शराब का ठेका होने से लोग नशेड़ी हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed