{"_id":"61fa97e9260241213c2c1852","slug":"woman-victim-of-online-fraud-commits-suicide-by-consuming-poisonous-substance","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊना: ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊना: ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर की खुदकुशी
Wed, 02 Feb 2022 08:10 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, गगरेट (ऊना)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:10 PM IST
सार
ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी। जिसमें महिला को लॉटरी के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये को चपत लगी थी। गरीब महिला इस ठगी के बाद खासी परेशान रहती थी।
विज्ञापन
महिला ने खुदकुशी (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के पुलिस थाना गगरेट के तहत ऑनलाइन ठगी का शिकार महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले महिला ऑनलाइन ठगी की शिकार हुई थी। जिसमें महिला को लॉटरी के नाम पर लगभग डेढ़ लाख रुपये को चपत लगी थी। गरीब महिला इस ठगी के बाद खासी परेशान रहती थी। महिला का पति दिहाड़ी लगा कर कड़ी मेहनत से परिवार को चला रहा था, परंतु महिला अपनी लॉटरी निकलने के झांसे में आ गई व अपने गहने जेवर बेच कर व किसी से सहायता लेकर लगभग डेढ़ लाख रुपये गंवा दिए थे।
विज्ञापन
परिजन महिला को इलाज के लिए गगरेट अस्पताल ले गए थे, लेकिन महिला की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल रेफर कर दिया परंतु परिजन उसे होशियारपुर ले जा रहे थे तो रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा महिला के शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मामले की पुष्टि एसपी ऊना अर्जित सेन ने की।
विज्ञापन