{"_id":"6501b2450520ed8104077f73","slug":"woman-tests-covid-positive-in-solan-himachal-pradesh-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन में आठ महीने बाद फिर कोरोना का केस, विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन में आठ महीने बाद फिर कोरोना का केस, विभाग अलर्ट
Wed, 13 Sep 2023 06:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:32 PM IST
सार
चिकित्सकों के अनुसार पॉजिटिव महिला की हालत स्थिर है। सोलन 16 जनवरी को कोरोना मुक्त हो गया था।
विज्ञापन
कोरोनावायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
सोलन जिले में आठ महीने बाद कोरोना का नया केस आया है। रेपिड एंटिजन टेस्ट के माध्यम से 60 वर्षीय महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। महिला सोलन के साथ लगते क्षेत्र में रहती है। मामला आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। महिला खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित होकर उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल आई थी।
विज्ञापन
महिला को कोरोना जांच करवाने के लिए कहा गया। लैब में रेपिड किट से जांच हुई तो महिला संक्रमित निकली। इसे घर पर आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम निगरानी कर रही है। महिला के साथ प्राथमिक संपर्क के बारे में पता लगा रही है। चिकित्सकों के अनुसार पॉजिटिव महिला की हालत स्थिर है। सोलन 16 जनवरी को कोरोना मुक्त हो गया था। इसके बाद भी लगातार जिथे में टेस्टिंग की जा रही थी। अब टेस्ट में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
अस्पताल में बढ़ रहे हैं वायरल के मरीज
क्षेत्रीय अस्पताल में इन दिनों वायरल से पीड़ित मरीजों की संख्या में इजाफा हो गया है। मेडिसन ओपीडी में खांसी, जुकाम, बुखार से ग्रसित मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में मरीजों की हालत और लक्षण को देखते हुए टेस्टिंग भी करवाई जा रही है।
विज्ञापन
महिला की नहीं है ट्रैवल हिस्ट्री
कोरोना संक्रमित महिला की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। महिला को वैक्सीन भी लगी है। विभाग की ओर से परिवार के सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। परिवार के सदस्यों और प्राथमिक संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट भी तैयार की जा रही है।
क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना हो रहे कोरोना टेस्ट
क्षेत्रीय अस्पताल में कोरोना को लेकर अभी भी रोजाना टेस्टिंग हो रही है। अस्पताल प्रशासन की ओर से टेस्टिंग के लिए रोजाना कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाती है। भले ही कोरोना वायरस के मामले अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे हैं ऐसे में भी कर्मचारियों की रोस्टर में ड्यूटी लग रही है।
जिले में कोरोना से एक महिला संक्रमित निकली है। महिला का उपचार किया जा रहा है, साथ ही प्राथमिक संपर्क के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। प्राथमिक संपर्क में आने वालों के भी रेपिड टेस्ट करवाए जाएंगे। - डॉ. अमित रंजन तलवाड़, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, सोलन।