फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman social education coordinator receives promotion as a retirement gift, just one day before her retirement

हिमाचल: महिला सामाजिक शिक्षा समन्वयक को सेवानिवृत्ति से एक दिन पहले मिला पदोन्नति का तोहफा

Sat, 31 Jan 2026 11:31 AM IST
Krishan Singh बृज मोहन कंठबाल, संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव
बृज मोहन कंठबाल, संवाद न्यूज एजेंसी, लंबागांव Published by: Krishan Singh Updated Sat, 31 Jan 2026 11:31 AM IST
सार

36 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा के बाद वह सेवानिवृत्त हो रही हैं। वहीं सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले उन्हें पदोन्नति का तोहफा भी मिला। 

विज्ञापन
Woman social education coordinator receives promotion as a retirement gift, just one day before her retirement
लंबागांव निवासी सुनीता देवी। - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला सामाजिक शिक्षा समन्वयक (एलईएसओ) के पद पर कार्यरत अपर लंबागांव निवासी सुनीता देवी का सेवाकाल शनिवार को एक यादगार संयोग के साथ समाप्त होगा। 36 वर्षों की लंबी सरकारी सेवा के बाद वह सेवानिवृत्त हो रही हैं। वहीं सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले उन्हें पदोन्नति का तोहफा भी मिला। जानकारी के अनुसार सुनीता देवी शनिवार को महिला सामाजिक शिक्षा समन्वयक के पद से सेवानिवृत्त होने वाली हैं। इसी बीच शुक्रवार को उन्हें विकास अधिकारी महिला कार्यक्रम के पद पर पदोन्नत कर दिया गया।

विज्ञापन

सुनीता बनीं विकास अधिकारी महिला कार्यक्रम
उन्होंने जिला विकास अधिकारी ग्रामीण विकास विभाग हमीरपुर में विकास अधिकारी महिला कार्यक्रम के रूप में कार्यभार भी संभाल लिया। यह अनोखा संयोग रहा कि उच्च पद की जिम्मेदारी संभालने के कुछ ही घंटों बाद शनिवार को वह सेवानिवृत्त हो जाएंगी। इस प्रकार सुनीता देवी ने अपने सेवाकाल का अंतिम दिन एक दिन के लिए ही सही, लेकिन पदोन्नत अधिकारी के रूप में सेवाएं देकर पूरा किया। सुनीता देवी ने लंबागांव खंड मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर रहते हुए महिला एवं सामाजिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed