फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman's ashes kept in a locker at the crematorium go missing, along with the prayer plate; know the full story

हिमाचल: श्मशानघाट के लॉकर में रखीं महिला की अस्थियां, पूजा की थाली गायब, जानें पूरा मामला

Thu, 25 Dec 2025 05:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 25 Dec 2025 05:46 PM IST
सार

सोलन शहर के चंबाघाट स्थित श्मशानघाट में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। श्मशानघाट के अस्थि लॉकर से मृतक महिला की अस्थियां दूसरे मृतक के परिजन ले गए। 

विज्ञापन
Woman's ashes kept in a locker at the crematorium go missing, along with the prayer plate; know the full story
लॉकर में रखी अस्थियां चोरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

सोलन शहर के चंबाघाट स्थित श्मशानघाट में एक अजीबोगरीब और शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। यहां श्मशानघाट में बने अस्थि लॉकर से एक मृत महिला की अस्थियां चोरी हो गई। परिजनों को इसका पता तब चला जब वह नौ दिन बाद अस्थियां लेने पहुंचे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है और इसकी जांच की मांग की है।

विज्ञापन


वहीं श्मशानघाट में इस तरह की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक लापरवाही पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर-5 में रहने वाली 85 वर्षीय महिला का 16 दिसंबर को देहांत हो गया था। अंतिम संस्कार के बाद परिजनों ने विधि-विधान के अनुसार अस्थियों को श्मशानघाट स्थित लॉकर में रख दिया और 10वें दिन हरिद्वार में उसका विसर्जन करना था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को जब परिजन अस्थियां लेने श्मशानघाट पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। लॉकर का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखा अस्थियों का लौटा और पूजा की थाली गायब थी। मृतक महिला के बेटे कमल पाल ने बताया कि जब वह अस्थियों को निकालने श्मशानघाट पहुंचे तो उनके होश उड़ गए। वहां से जहां अस्थियों का लोटा व पूजा थाली गायब थी। वहीं चोर ताला भी चुराकर ले गए। जबकि ताले की तीनों चाबियां उनके पास थी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शहर में इस तरह की यह पहली घटना है। अस्थियों के चोरी होने की बात उन्होंने हरिद्वार में फोन के माध्यम से पंडितों को बताई तो उन्होंने कहा कि अब चांदी की अस्थियां बनाकर उसे गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। जिसके लिए वह हरिद्वार निकल गए। हालांकि उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में दे दी है और दोषियों को जल्द पकड़कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। उधर, एसपी सोलन गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस के मामले मामले की शिकायत आई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed