फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman returning home with a sick child died due to stone fell on her

बीमार बच्चे के साथ घर लौट रही महिला की पत्थर लगने से मौत

Tue, 25 Aug 2020 04:52 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 25 Aug 2020 04:52 PM IST
विज्ञापन
Woman returning home with a sick child died due to stone fell on her
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल की दुर्गम पंचायत धन्यारा में अपने बीमार बच्चे के साथ घर जा रही महिला के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इससे महिला की मौत हो गई। महिला अपने आठ महीने के बीमार बच्चे को हाड़ा बोई स्थित अस्पताल से उपचार करवा कर लौट रही थी। हादसे के वक्त बीमार बच्चा दूसरी महिला की गोद में था। इससे वह सुरक्षित बच गया। धन्यारा की अनारकली (27) पत्नी कर्मचंद सोमवार दोपहरबाद अपने बीमार बच्चे को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाड़ा बोर्ड ले गई थी। इलाज करवाकर वह तीन अन्य महिलाओं के साथ लौट रही थी कि कुमारडा के निकट आराम करने के लिए बैठ गईं। बच्चे को दूसरी महिला की गोद में दे दिया। इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर गिर जो अनारकली के सिर पर लगा। इससे वह बेहोश हो गई। महिलाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए शिमला जिले के सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला का शिमला जिले के सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। जानकारी के अनुसार अनारकली(27) पत्नी कर्मचंद सोमवार दोपहर बाद अपने बीमार बच्चे को हाड़ा बोई स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाकर अन्य तीन महिलाओं के साथ वापस लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में वह कुमारडा के निकट आराम करने के लिए बैठ गई और उसने अपने बच्चे को साथी महिला की गोद में दे दिया। इसी दौरान पहाड़ी से आया एक पत्थर महिला के सिर पर जा लगा। जिसके कारण वह बेहोश हो गई। महिलाओं ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए शिमला जिला के सुन्नी स्थित नागरिक अस्पताल में पहुंवाया। जहां जांच के उपरांत महिला को चिकित्सकों ने मृत करार दे दिया। सूचना मिलने पर सुन्नी पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी गुरबचन सिंह ने बताया पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed