फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   woman police head constable arrested taking bribe thirty thousand rupee in nahan in himachal pradesh

30 हजार रुपये की रिश्वत लेते महिला पुलिस कर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 23 Jan 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
woman police head constable arrested taking bribe thirty thousand rupee in nahan in himachal pradesh
सांकेतिक तस्वीर

रिश्वतखोर मुलाजिमों के खिलाफ स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो की मुहिम हिमाचल के  सिरमौर में रंग ला रही है। जिले की धार्मिक नगरी पांवटा साहिब में टीसीपी अधिकारी को दबोचने के बाद अब ब्यूरो ने नाहन में कामयाबी हासिल की है। इस बार पुलिस महकमे में तैनात एक महिला पुलिस कर्मी को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन


विजिलेंस की टीम ने वीरवार दोपहर बाद मेडिकल कालेज नाहन के समीप ही इस कार्रवाई को अंजाम दिया। रिश्वत लेते गिरफ्तार महिला एचएचसी (मानक मुख्य आरक्षी) के पद पर पुलिस लाइन नाहन के वायरलेस विंग में तैनात है। गुरुवार को विजिलेंस ने दबिश देकर महिला कर्मी को रिश्वत लेते दबोच लिया। इस मामले के सामने आने के बाद खाकी को भी शर्मसार होना पड़ा है।
विज्ञापन


महिला पुलिस कर्मी को रिश्वत लेते दबोचने का इस साल का प्रदेश में यह पहला मामला है। जानकारी के अनुसार एचएचसी सत्या देवी ने शिकायतकर्ता से बेटे को पुलिस महकमे में विशेष पुलिस अधिकारी का पद दिलाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसकी जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी। लिहाजा, विजिलेंस ने गोपनीय रणनीति से आरोपी को दबोचने के लिए जाल बिछाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत शिकायतकर्ता मेडिकल कालेज नाहन के समीप महिला कर्मी को रिश्वत देने पहुंची। जैसे ही शिकायतकर्ता ने रिश्वत की राशि आरोपी महिला कर्मी को दी, विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का दिवंगत पति भी पुलिस महकमे में तैनात था। 

एक सप्ताह के भीतर रिश्वत का दूसरा मामला

स्टेट विजिलेंस एवं एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम को जिला सिरमौर में एक सप्ताह के भीतर दूसरी कामयाबी हाथ लगी है। इससे पहले 17 जनवरी को ही पांवटा साहिब में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग में योजना अधिकारी तैनात अक्षित मेहता को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। वीरवार को विजिलेंस को नाहन में भी कामयाबी हाथ लगी। पुलिस ने पुलिस विभाग की ही एक महिला कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है।  

चल रही है जांच
उधर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अनुराग गर्ग ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस महकमे में एचएचसी के पद पर तैनात महिला कर्मी को 30 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed