{"_id":"62b458d08c97ca01c0475446","slug":"woman-ias-officer-pulls-up-personal-secretary-ruckus-in-himachal-pradesh-secretariat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Secretariat: महिला आईएएस के डांटने पर फूट-फूटकर रोने लगीं सचिव, राज्य सचिवालय में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Secretariat: महिला आईएएस के डांटने पर फूट-फूटकर रोने लगीं सचिव, राज्य सचिवालय में हंगामा
Fri, 24 Jun 2022 10:43 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:43 AM IST
सार
महिला आईएएस अधिकारी ने अपनी निजी सचिव से किसी बात पर नाराजगी जाहिर की और डांटा तो इससे यह महिला निजी सचिव परेशान हो गईं। वह तनाव में चली गईं। उसके बाद सचिवालय का स्टाफ इकट्ठा हो गया।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य सचिवालय में वीरवार को एक महिला आईएएस अधिकारी ने अपनी निजी सचिव को डांटा तो यहां हंगामा हो गया। सचिव रोने लगीं और उन्हें संभालते हुए कई कर्मचारी इकट्ठा हो गए। बाद में कर्मचारियों ने आर्म्सडेल भवन में अधिकारी के कार्यालय में जाकर इस तरह के व्यवहार का विरोध भी किया।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार अधिकारी ने अपनी निजी सचिव से किसी बात पर नाराजगी जाहिर की और डांटा तो इससे यह महिला निजी सचिव परेशान हो गईं। वह तनाव में चली गईं। उसके बाद सचिवालय का स्टाफ इकट्ठा हो गया और आईएएस अधिकारी के कमरे में जाकर इसका विरोध करता रहा।
विज्ञापन
इस पर महिला आईएएस अधिकारी प्रतिक्रिया देने के बजाय चुपचाप कर्मचारियों की बात को सुनती रहीं। बाद में ये कर्मचारी अधिकारी के कमरे के बाहर आकर सचिवालय के गलियारे में भी हंगामा करते रहे।
विज्ञापन
हालांकि, न तो निजी सचिव की ओर से कोई शिकायत की गई है और न ही महिला आईएएस अधिकारी ने ही इस बारे में किसी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। दोनों ओर से इस मामले को आंतरिक बताकर शांत कर दिया गया है।
अधिकारी ने कहा - वर्क कल्चर बदलना चाहती हूं
आईएएस अधिकारी ने बताया कि वह सचिवालय में कामकाज का वर्क कल्चर बदलना चाहती हैं, जिससे कर्मचारियों से सरकार के लिए वांछित सेवाएं ली जा सकें। मगर कुछ कर्मचारी इससे नाराज हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की जरूरत नहीं है।