{"_id":"5e1f17908ebc3e4b3c5d980a","slug":"woman-falls-in-trench-due-to-foot-slipping-in-icy-road-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्फीले रास्ते में पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्फीले रास्ते में पैर फिसलने से खाई में गिरी महिला, मौत
Wed, 15 Jan 2020 07:16 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिलाई (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jan 2020 07:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के पनोग गांव की एक महिला की बर्फीले रास्ते से पांव फिसलकर गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। महिला अपने मायके जा रही थी। सिरमौर में मौसम की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले ही भारी बर्फबारी के कारण समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने से एक युवक की जान चली गई थी।
विज्ञापन
युवक को बर्फीले रास्ते से उठाकर सड़क तक पहुंचाया था, लेकिन पीजीआई में उसने दम तोड़ दिया था। अब ताजा घटनाक्रम में पनोग निवासी अतमो देवी (45) पत्नी मंगीराम की पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर मौत हो गई। वह अपने मायके खड़कांह जा रही थी। देवथल के समीप पुलिस ने खाई से महिला का शव निकाला। ग्रामीणों ने खाई में महिला का शव देखकर शिलाई पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस थाना प्रभारी मस्तराम ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उधर, शिलाई के तहसीलदार नंदलाल कैंथला ने मृतक के परिजनों को प्रशासन की ओर से पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।
विज्ञापन