फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman arrested with 63.58 Gram chitta in Una Himachal Pradesh

Una News: 63.58 ग्राम चिट्टे सहित महिला और एक अन्य गिरफ्तार

Fri, 24 Mar 2023 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, संतोषगढ़ (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, संतोषगढ़ (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Mar 2023 06:27 PM IST
सार

पुलिस को शक न हो इसके लिए दोनों ने बाइक पर एक बच्चे को भी बैठा रखा था। पकड़े गए चिट्टे की मात्रा 63.58 ग्राम पाई गई है।

विज्ञापन
Woman arrested with 63.58 Gram chitta in Una Himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टेट एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने शुक्रवार सुबह संतोषगढ़-नंगल सड़क पर नाकेबंदी के दौरान बाइक सवार युवक और महिला से 63.58 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। किसी को शक न हो, इसके लिए दोनों ने बाइक पर एक बच्चे को भी बैठा रखा था।

विज्ञापन


पुलिस ने रोपड़ (पंजाब) के नंगल गोलनी निवासी रूपलाल व निशा पत्नी प्रदीप कुमार नंगल निवासी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा की अगुवाई में गठित की गई टीम ने संतोषगढ़-नंगल स्थित इंद्र पैलेस के पास नाकेबंदी की थी।
विज्ञापन


पीबी नंबर बाइक पर सवार एक युवक, महिला और छोटा बच्चा टीम को आते दिखे। पुलिस ने बाइक सवारों को रोककर पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान बाइक की स्पीडोमीटर के पास एक लिफाफा छिपा हुआ पाया गया। चेक किया तो उसमें चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजन करने पर यह 63.58 ग्राम निकला। पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई थी और कहां पहुंचाई जानी थी। एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि मामले में पूछताछ जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed