फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Woman arrested for duping people of lakhs by posing as fake officer, this is how she used to commit fraud

हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर लाखों की चपत लगाने वाली महिला गिरफ्तार, ऐसे करती थी ठगी

Tue, 18 Feb 2025 12:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 18 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

महिला ठगी के बाद लगातार ठिकाने बदल रही थी। कभी चंडीगढ़, तो कभी पांवटा साहिब में रह रही थी। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने पांवटा साहिब में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
Woman arrested for duping people of lakhs by posing as fake officer, this is how she used to commit fraud
अपराध(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्जी अधिकारी बनकर कई लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाली महिला को हिमाचल प्रदेश के थाना ऊना सदर की टीम ने सिरमौर के पांवटा साहिब से गिरफ्तार किया है। महिला ठगी के बाद लगातार ठिकाने बदल रही थी। कभी चंडीगढ़, तो कभी पांवटा साहिब में रह रही थी। पुलिस को पुख्ता सूचना मिलने पर टीम ने पांवटा साहिब में दबिश देकर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उधर, पुलिस ने आरोपी महिला को अदालत में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मोनिका देवी पत्नी शशिकांत निवासी कुरियाला तहसील व जिला ऊना ने अप्रैल 2024 में पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि 18 मार्च 2024 को वह अपने बेटे के साथ दोस्त संजीव के घर चंद्रलोक कॉलोनी मोहल्ला ऊना गई थी। वहां उसे वंदना धीमान मिली। महिला ने खुद को औद्योगिक क्षेत्र ऊना में असिस्टेंट ऑफिसर और सेरीकल्चर विभाग में अतिरिक्त कार्यभार संभालने वाली बताया था। आरोपी ने उसे आईडी कार्ड दिखाया और दावा किया कि उसने कई लोगों की जमीन लीज पर लेकर शहतूत के पौधे लगवाए हैं। इसके बदले लोगों को तीन साल तक 35000 रुपये प्रति माह की आय हो रही है। उसने सरकारी नौकरी का लालच भी दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी महिला ने शिकायतकर्ता से शहतूत परियोजना के लिए जमीन का एग्रीमेंट किया और नौकरी दिलवाने के नाम पर 75,000 रुपये लिए। इसके अलावा 14,000 रुपये का लोन दिलवाने का झांसा देकर और रुपये लिए। महिला ने कहा कि कुल मिलाकर आरोपी महिला ने 99,000 की ठगी की। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि ॉमामले की जांच जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि पुलिस की जांच में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

विज्ञापन

न तो शहतूत के पौधे दिए और न ही नौकरी से संबंधित पत्र भेजा
आरोपी ने शिकायतकर्ता को न तो शहतूत के पौधे दिए और न ही नौकरी से संबंधित कोई आधिकारिक पत्र भेजा। जब शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर जांच की, तो पता चला कि महिला ने कई अन्य लोगों से भी लाखों रुपये की ठगी की थी। इसमें उसका पति भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed