{"_id":"6501523fff86ec89b3075a85","slug":"woman-and-daughter-arrested-with-9-75-gram-chitta-in-shimla-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मां-बेटी 9.75 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, लोक निर्माण विभाग में तैनात है आरोपी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मां-बेटी 9.75 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार, लोक निर्माण विभाग में तैनात है आरोपी महिला
Wed, 13 Sep 2023 11:40 AM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:40 AM IST
सार
प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में पुलिस टीम ने मां-बेटी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया हैं। इनके कब्जे से 9.75 ग्राम चिट्टा सहित एक सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने मंगलवार को इन्हें अदालत में पेश किया जहां से 14 सितंबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा है। एसआईयू टीम के हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार ने सदर थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच के मुताबिक आरोपी महिला लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। पुलिस की तलाशी में युवती के कब्जे से चिट्टा मिला है। एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि चिट्टे के साथ मां-बेटी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता लगाया जा रहा कि चिट्टा कहां से लेकर आई थीं। इनके संपर्क में आए संदिग्धों की भी पहचान की जा रही है। मामले की तफ्तीश जारी है।
विज्ञापन