{"_id":"5f16f66f8ebc3e9fb2622218","slug":"with-the-receipt-of-notice-the-tradesman-broker-paid-14-lakh-of-the-apple-growers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटिस मिलने के साथ ही आढ़तियों ने चुकाए बागवानों के 14 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटिस मिलने के साथ ही आढ़तियों ने चुकाए बागवानों के 14 लाख
Wed, 22 Jul 2020 10:53 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
हिमाचल के बागवानों का सेब लेकर गायब होने और पैसा न चुकाने वाले आढ़तियों व लदानियों पर अब सीआईडी की सख्ती का असर दिखना शुरू हो गया है। एसपी वीरेंद्र कालिया की अध्यक्षता में गठित सीआईडी की एसआईटी ने करीब आधा दर्जन आढ़तियों व लदानियों को पूछताछ के लिए बुलाया था। इससे पहले ही इनमें से कइयों ने करीब चौदह लाख रुपये की रकम के चेक संबंधित बागवानों को लौटा दिए।
विज्ञापन
कइयों ने लिखित में आश्वासन दिया कि वह जल्द ही पैसा लौटा देंगे। एसआईटी ने उन्हें तय मियाद में पैसा लौटाने की मोहलत देकर छोड़ दिया है। लेकिन माना जा रहा है कि तय मियाद में पैसा न लौटाया तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। एसपी कालिया ने बताया कि लगातार लदानियों को पूछताछ के लिए नोटिस देकर बुलाया जा रहा है। कुछ ने बागवानों को पैसा भी दे दिया है। लेकिन जो पैसा नही दे रहे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
बताया कि अभी करीब डेढ़ दर्जन और लदानियों व आढ़तियों को नोटिस जारी किए गए हैं। बता दें कि हाईकोर्ट के आदेश पर सीआईडी की एसआईटी बागवानों से धोखाधड़ी के सौ से ज्यादा मामलों की जांच में जुटी है। टीम की सख्ती की बदौलत अब तक बागवानों को करीब सात आठ करोड़ से ज्यादा की राशि वापस मिल चुकी है। जबकि पैसा न लौटाने पर दो दर्जन से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन