फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   winter and summer closing school Exams will be together in himachal, hpbose decides

एक साथ होंगी शीत और ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों की परीक्षाएं, बोर्ड ने लिया फैसला

Sat, 12 Sep 2020 03:33 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Sep 2020 03:33 PM IST
विज्ञापन
winter and summer closing school Exams will be together in himachal, hpbose decides
सांकेतिक तस्वीर

 हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा की परीक्षाएं दिसंबर माह में नहीं लेगा। इस बार इन स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों के साथ ही करवाई जाएंगी। बोर्ड ने यह फैसला कोरोना महामारी और लंबे समय तक पढ़ाई बाधित होने के कारण लिया है। इससे पहले स्कूल शिक्षा बोर्ड शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की बोर्ड परीक्षाएं दिसंबर माह में करवाता था।  बोर्ड ने इस बार कोविड-19 के कारण शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों में होने वाली वार्षिक परीक्षा ग्रीष्मकालीन स्कूलों की परीक्षाओं के साथ करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


पांचवीं और आठवीं कक्षा को बोर्ड परीक्षा की श्रेणी में रखा गया है, जबकि नौवीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध करवाए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर इन स्कूलों में प्रायोगिक विषय की परीक्षाएं भी लिखित परीक्षाओं के बाद करवाई जाएंगी। इसका संचालन संबंधित स्कूलों की ओर से आंतरिक रूप से किया जाएगा। इस बार यह परीक्षाएं 70 फीसदी पाठ्यक्रम के आधार पर करवाई जाएंगी। परीक्षा में 30 फीसदी से अधिक वैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं छात्रों को आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड पूरा पाठ्यक्रम छात्रों को पढ़ाएगा। 
विज्ञापन


शीतकालीन अवकाश वाले स्कूलों की पांचवीं, आठवीं और नौवीं की  परीक्षाएं इस बार मार्च माह में एक साथ करवाई जाएंगी। इससे पहले बोर्ड इन परीक्षाओं को दिसंबर में करवाता था। - अक्षय सूद, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed