{"_id":"6520f6ea68c92678950dec25","slug":"wildlife-week-marathon-from-ridge-maidan-shimla-to-summerhill-shimla-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: रिज मैराथन में एसडी स्कूल-आरकेएमवी ने मारी बाजी, 450 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: रिज मैराथन में एसडी स्कूल-आरकेएमवी ने मारी बाजी, 450 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा
Sat, 07 Oct 2023 05:21 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:21 PM IST
सार
महिला वर्ग में रिज से चौड़ा मैदान तक चार किलोमीटर की मैराथन हुई। इसमें आरकेएमवी की छात्राओं ने पहले तीन स्थान पर कब्जा किया। विपाशा पहले, अंकिता दूसरे जबकि सुमन तीसरे नंबर पर रही।
विज्ञापन
मैराथन को हरी झंडी दिखाते मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन्यप्राणी सप्ताह के उपलक्ष्य पर वन्यजीव विभाग की ओर से शनिवार को ऐतिहासिक रिज मैदान पर मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में 450 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन में एसडी स्कूल का छात्र और आरकेएमवी की छात्रा विजेता रहे। पुरुष वर्ग में रिज से समरहिल तक आठ किलोमीटर मैराथन करवाई गई जिसमें एसडी स्कूल के छात्र रामरूप चौहान ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
संजौली कॉलेज के ध्रुव दूसरे जबकि लालपानी स्कूल के सुशील तीसरे स्थान पर रहे। उधर, महिला वर्ग में रिज से चौड़ा मैदान तक चार किलोमीटर की मैराथन हुई। इसमें आरकेएमवी की छात्राओं ने पहले तीन स्थान पर कब्जा किया। विपाशा पहले, अंकिता दूसरे जबकि सुमन तीसरे नंबर पर रही। इससे पहले सुबह 6:30 बजे प्रधान मुख्य अरण्यपाल राजीव कुमार ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
इस मौके पर सभी प्रतिभागियों को वन्यप्राणियों के प्रति जागरूक करने के लिए इनके संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। साथ ही इन्हें विभाग की ओर से टीशर्ट और प्रमाणपत्र भी आवंटित किए गए। इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल वन्यप्राणी प्रभाग अनिल ठाकुर, अतिरिक्त प्रधान मुख्य अरण्यपाल एच कपूरिया, मुख्य अरण्यपाल शिमला देवराज कौशल, उप अरण्यपाल मुख्यालय अनिश शर्मा, उप अरण्यपाल वन्यप्राणी विभाग शिमला एन रविशंकर, वन मंडलाधिकारी शीतल शर्मा, भी मौजूद रहे।
विज्ञापन