फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   When the mother stopped her son from driving the motorcycle, the boy sprayed petrol on himself

मां ने बाइक चलाने से रोका तो युवक ने पेट्रोल छिड़क लगा ली आग

Mon, 28 Sep 2020 04:35 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर)
अमर उजाला नेटवर्क, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 28 Sep 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
When the mother stopped her son from driving the motorcycle, the boy sprayed petrol on himself
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

हिमाचल के सिरमौर जिले के पांवटा के अजीवाला में मामूली सी बात पर एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया। युवक की मां ने उसे बाइक चलाने को नहीं दी। इससे नाराज राजबन निवासी 19 वर्षीय युवक ने पेट्रोल छिड़कर खुद को आग लगा ली। घायल युवक को पांवटा अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नाहन के निजी अस्पताल लेकर चले गए। आग से युवक 30 से 40 प्रतिशत तक झुलस चुका है। माजरा पुलिस ने मामला संज्ञान में आने पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार माजरा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले ग्राम अजीवाला में राजबन की आदर्श कॉलोनी निवासी युवक रिंकू (19) अपने मामा के घर पर पहुंचा था। बताया जा रहा है कि रिंकू की मां ने उसे बाइक ज्यादा नहीं चलाने को लेकर समझाया था। जब युवक बाइक का तेल लेने बाहर चला गया।

विज्ञापन


उस समय उसकी मां किसी परिवार के अन्य सदस्य के साथ बाइक को लेकर चली गई। उधर तेल लेकर वापस लौटे रिंकू ने जब मौके पर बाइक नहीं देखी तो वह नाराज हो गया। जब उसे पता चला कि उसकी मां बाइक लेकर गई है तब तो उसका गुस्सा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उसने उसी समय तैश में आकर खुद पर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली। इससे युवक 30 से 40 प्रतिशत तक बुरी तरह से झुलस गया। युवक की हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के  लिए उसे पहले सिविल अस्पताल पांवटा लेकर पहुंचे। लेकिन हालत गंभीर होने पर परिजन उसे नाहन के एक निजी अस्पताल में लेकर चले गए। उधर, माजरा थाना पुलिस ने मामला संज्ञान में आने के बाद तककीकात शुरू कर दी है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि युवक द्वारा खुद को आग लगाने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed