{"_id":"62600a3e5fbdce0346274015","slug":"weather-update-today-chance-of-rain-for-two-days-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश की संभावना, बुधवार को बेअसर रहा अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: हिमाचल में दो दिन बारिश की संभावना, बुधवार को बेअसर रहा अलर्ट
Wed, 20 Apr 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 20 Apr 2022 07:01 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश और अंधड़ चलने के आसार जताए हैं। 23 और 24 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
हिमाचल में बारिश के आसार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को बारिश-बर्फबारी को लेकर जारी येलो अलर्ट बेअसर साबित हुआ। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार को मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने गुरुवार और शुक्रवार को भी कई जिलों में बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की है। 23 और 24 अप्रैल को मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है। बुधवार को शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली।
विज्ञापन
ऊना में अधिकतम तापमान 41.4, बिलासपुर 38.0, कांगड़ा 36.5, सुंदरनगर 36.4, धर्मशाला 35.2, नाहन 34.6, चंबा 34.0, भुंतर 33.9, सोलन 33.5, पालमपुर 30.1, शिमला 25.6, डलहौजी 23.1, कल्पा 22.4 और केलांग में 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उधर, मंगलवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 22.9, बिलासपुर 21.0, जुब्बड़हट्टी 20.4, धर्मशाला 19.4, ऊना 19.2, कांगड़ा 18.0, शिमला 17.3, डलहौजी 16.6, मंडी 15.5, हमीरपुर 15.3, चंबा 14.3, सोलन 14.2, मनाली 8.8, कल्पा 5.0 और केलांग में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन