फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal snowfall rain forecast from 23 December 2021

हिमाचल: मौसम खुला पर दुश्वारियां बरकरार, 23 से फिर बारिश, बर्फबारी के आसार

Sun, 19 Dec 2021 08:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Dec 2021 08:03 PM IST
सार

प्रदेश भर में 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 23 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन
weather update himachal snowfall rain forecast from 23 December 2021
उदयपुर के जसरथ में चंद्रभागा नदी की जलधारा बर्फ में तबदील हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में भले ही मौसम खुल गया हो, कड़ाके की ठंड से भी हल्की राहत मिली हो लेकिन दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रदेश में जलोड़ी दर्रा से सोझा तक एनएच 305 और 40 के करीब सड़कें अभी भी बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू और केलांग के बीच बस सेवा बंद रही। अटल टनल रोहतांग के लिए केवल फोर-बाई-फोर वाहन में सवार पर्यटकों को ही सुरंग के माध्यम से लाहौल घाटी में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन


प्रदेश भर में 22 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा लेकिन 23 से दोबारा बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। शनिवार रात को न्यूनतम तापमान में भी हल्का सुधार हुआ है। शिमला, सोलन, चंबा, किन्नौर और लाहौल स्पीति में सोमवार को भी ठंडी हवाएं चलने की चेतावनी जारी हुई है। 
विज्ञापन


रविवार सुबह बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, ऊना, सोलन जिला के कई क्षेत्रों में धुंध छाई रही। विजिबिलिटी कम होने के चलते वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। लाहौल स्पीति जिले में भारी बर्फबारी होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ी है। एचआरटीसी केलांग ने घाटी के भीतर ही बस सेवा को चलाया है। रविवार को पथ परिवहन निगम केलांग की एक बस उदयपुर से केलांग की तरफ सुबह 9.30 बजे बस रवाना हुई, जबकि केलांग से उदयपुर के लिए प्रात: 10 बजे बस चली।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल स्पीति जिले में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित
लाहौल स्पीति जिले में बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद हालात अब कुछ सुधरने लगे हैं। रविवार को जिला में 32 सड़कों पर आवाजाही प्रभावित रही। इसके अलावा दो पेयजल योजनाएं भी ठप रहीं। मंडी में भी कुछ सड़कें बहाल नहीं हो पाई हैं। कुल्लू जिले में 5 और चंबा में एक सड़क वाहनों की आवाजाही के लिए ठप रही।


शिमला का न्यूनतम तापमान सुधरा, केलांग माइनस 10 डिग्री रिकॉर्ड
राजधानी शिमला के न्यूनतम तापमान में शनिवार रात को कुछ सुधार दर्ज हुआ। गुरुवार और शुक्रवार रात को माइनस में चल रहा राजधानी का न्यूनतम तापमान शनिवार रात को 3 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। इसके अलावा केलांग का न्यूनतम तापमान माइनस 10, कल्पा का माइनस 7, मनाली और सुंदरनगर का माइनस 2, कुफरी का माइनस 1.6, सोलन का माइनस 1.2 और भुंतर का माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed