{"_id":"60d724e28ebc3ee0953746b5","slug":"weather-update-himachal-snowfall-in-rohtang-and-baralacha-pass-rain-kullu-and-manali","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतांग, बारालाचा में बर्फबारी, कुल्लू-मनाली में बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतांग, बारालाचा में बर्फबारी, कुल्लू-मनाली में बारिश
Sat, 26 Jun 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 26 Jun 2021 06:30 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार से 29 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्र रोहतांग और बारालाचा में शनिवार को ताजा बर्फबारी हुई है। कुल्लू और मनाली के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। मनाली-लेह के साथ रोहतांग दर्रा के बीच वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से जारी रही। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में रविवार से 29 जून तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में रविवार को बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट है। 28 और 29 जून को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
तीस जून से दो जुलाई तक प्रदेश भर में दोबारा मानसून के सक्रिय होने की संभावना है। उधर, शनिवार तड़के प्रदेश के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। कसौली में 35, पांवटा साहिब में 28, बिलासपुर में 22, करसोग में 21, मंडी में 15, चंबा में 12, हमीरपुर में 10, सोलन में 7 और शिमला में 6 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)
ऊना 37.8
चंबा 33.1
कांगड़ा 32.1
बिलासपुर 31.0
नाहन 30.7
सुंदरनगर 30.3
भुंतर 29.9
सोलन 29.5
धर्मशाला 28.2
शिमला 22.6
कल्पा 21.2
डलहौजी 19.5
केलांग 16.1