फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: snowfall at tanglang la pass leh to delhi hrtc bus service closed

तंगलंगला में बर्फबारी: लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी बस सेवा बंद

Sun, 12 Sep 2021 08:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति)
अमर उजाला नेटवर्क, केलांग (लाहौल-स्पीति) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 Sep 2021 08:57 PM IST
सार

हादसों का अंदेशा देखते हुए करीब एक हजार किमी लंबी बस सेवा को निगम ने बंद कर दिया है। हल्की बर्फबारी के बीच इस रूट पर हालांकि निजी वाहनों की आवाजाही जारी है।

विज्ञापन
weather update himachal: snowfall at tanglang la pass leh to delhi hrtc bus service closed
तंगलंगला दर्रा में हुई बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ की चोटियों समेत दर्रों में बर्फबारी होने के कारण एचआरटीसी ने देश की सबसे ऊंचाई से गुजरने वाली लेह-केलांग-दिल्ली बस सेवा को अस्थायी तौर पर बंद कर दिया है। फिलहाल बस को लाहौल-स्पीति जिला मुख्यालय केलांग से दिल्ली के बीच चलाया जाएगा। बीते तीन दिनों से रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला, तंगलंगला समेत सभी दर्रो पर बर्फबारी के दौर जारी है।

विज्ञापन


हादसों का अंदेशा देखते हुए करीब एक हजार किमी लंबी बस सेवा को निगम ने बंद कर दिया है। हल्की बर्फबारी के बीच इस रूट पर हालांकि निजी वाहनों की आवाजाही जारी है। मौसम के मिजाज को देखते हुए लाहौल-स्पीति प्रशासन ने मनाली-लेह रूट पर सफर करने वाले यात्रियों के साथ ट्रैकरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


आरएम केलांग मंगल मनेपा ने बताया कि पिछले तीन दिनों से दर्रों पर बर्फबारी हो रही है। लिहाजा निगम ने लेह-केलांग-दिल्ली मार्ग पर चलने वाली बस सेवा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। मनेपा ने कहा कि मौसम के मिजाज को देखते हुए फिलहाल इस बस सेवा को केलांग से ही दिल्ली के बीच चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में मौसफ साफ रहा तो लेह-दिल्ली रूट पर बस सेवा को फिर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाहौल में मौसम से आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। घाटी में इन दिनों सब्जी निकालने का काम चल रहा है, जो बारिश से प्रभावित हो गया है। इससे किसानों को नुकसान हो रहा है। उपायुक्त लाहौल-स्पीति नीरज कुमार ने कहा कि बारिश से मनाली-लेह के बीच सफर आसान नहीं है। उन्होंने सैलानियों, ट्रैकरों व आम लोगों से मौसम को भांपकर ही आवाजाही करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed