{"_id":"60b3b0138ebc3e5cb6605163","slug":"weather-update-himachal-rain-thunderstorm-yellow-alert-for-three-days-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट, पांच जून तक मौसम खराब रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: तीन दिन अंधड़-बारिश का येलो अलर्ट, पांच जून तक मौसम खराब रहने के आसार
Sun, 30 May 2021 09:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 30 May 2021 09:07 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं।
विज्ञापन
सरड बम्मी (कलोहा) में तूफान के कारण स्लेटपोश मकान पर गिरा पेड़।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार को आधी रात के बाद तूफान ने लोगों की नींद उड़ा दी। कहीं पेड़ गिर गए तो कहीं बिजली गुल हो गई। प्रदेश भर में एक दर्जन से ज्यादा पेड़ गिरे हैं। कांगड़ा के जवाली मेंगोशाला पर पेड़ गिरने से एक बैल की मौत हो गई। नाहन में पेड़ की बड़ी शाखा गिरने से गाड़ी का शीशा टूट गया जबकि पाइप लाइन ध्वस्त हो गई। बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त होने से बिजली भी गुल रही।
विज्ञापन
ऊना के गरेट के दियोली में रिहायशी मकान के नजदीक तुणी और आम के पेड़ गिरे। शनि देव मंदिर के पीछे और पिरथीपुर गांव में बिजली बाधित रही। गोंदपुर बनेहड़ा में पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हो गया। चंबा में भी देवदार का पेड़ गिर गया। जिला कांगड़ा में आम, सेब और लीची के बागवानों को चौबीस घंटों के भीतर 7.77 लाख की चपत लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सोमवार से तीन दिन अंधड़ और बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मैदानी और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में 5 जून तक मौसम खराब रहेगा। पांच जून तक पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 जून के बाद से प्रदेश में प्री मानसून की बौछारें पड़ने के आसार हैं जबकि 25 जून को मानसून दस्तक दे सकता है। शनिवार देर रात राजधानी शिमला समेत प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश भी हुई है। ऊंचाई वाले इलाकों में फिर हलका हिमपात हुआ है। रविवार को शिमला समेत प्रदेश के अन्य जिलों में दिन भर मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 39.4
बिलासपुर 38.2
हमीरपुर 37.8
कांगड़ा 34.7
सुंदरनगर 34.5
भुंतर 33.0
चंबा 32.5
सोलन 32.2
नाहन 32.0
धर्मशाला 26.8
शिमला 24.6
कल्पा 23.6