{"_id":"60534ebc1836d4100a474174","slug":"weather-update-himachal-rain-and-snowfall-forecast-from-21-to-24-march-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"weather update: दो दिन मौसम साफ, 21 से 24 तक बारिश-बर्फबारी के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
weather update: दो दिन मौसम साफ, 21 से 24 तक बारिश-बर्फबारी के आसार
Thu, 18 Mar 2021 06:30 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 18 Mar 2021 06:30 PM IST
विज्ञापन
शिमला के रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को मौसम साफ रहेगा। 21 से 24 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 22 मार्च को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू व चंबा के कुछ क्षेत्रों में अंधड़ और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी हुआ है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।
विज्ञापन
धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। गुरुवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 32.0, हमीरपुर में 31.8, कांगड़ा में 30.5, सुंदरनगर में 30.2, नाहन में 29.4, सोलन में 29.2, भुंतर में 28.3, चंबा में 28.1, धर्मशाला में 22.2, शिमला में 21.8, कल्पा में 17.0, डलहौजी में 14.9 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
उधर, बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 2.3, कल्पा में 1.4, मनाली में 5.0, भुंतर में 7.3, चंबा में 8.6, कुफरी में 8.8, मंडी में 9.0, सोलन में 9.7, शिमला में 11.0, धर्मशाला-ऊना में 11.4 और नाहन में 17.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन