फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather Update himachal: rain and snowfall forecast for next two days

दो दिन मैदानों में अंधड़ अन्य क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

Fri, 30 Apr 2021 06:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Apr 2021 06:27 PM IST
विज्ञापन
Weather Update himachal: rain and snowfall forecast for next two days
शिमला में दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के मैदानी जिलों में शनिवार और रविवार को अंधड़ और अन्य क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति में छह मई तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में पांच और छह मई को बादल बरसने के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में धूप खिली। शिमला में दोपहर बाद हल्के बादल छा गए। शुक्रवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य रहा। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 39.8, बिलासपुर 36.5, हमीरपुर 35.2, नाहन 35.0, कांगड़ा 34.9, सुंदरनगर 34.3, सोलन 33.5, चंबा 32.8, भुंतर 31.6, धर्मशाला 27.8, शिमला 25.3, डलहौजी 20.5, कल्पा 20.3 और केलांग में 13.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


उधर, वीरवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 1.6, कल्पा 5.1, मनाली 7.8, भुंतर 10.9, चंबा 12.2, डलहौजी 12.3, मंडी 14.0, सोलन 14.5, शिमला 16.0, धर्मशाला 17.8, कांगड़ा 17.2, हमीरपुर 19.6, ऊना 19.4, बिलासपुर 20.0 और नाहन में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


29 अप्रैल तक सामान्य से 71 फीसदी ज्यादा बरसे बादल
प्रदेश में एक से 29 अप्रैल तक सामान्य से 71 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार इस अवधि में 112 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि इस दौरान 65 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बादल बरसे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed