फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal pradesh: yellow alert for rain and thunderstorm in four districts

Weather Update: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी

Sat, 13 Mar 2021 06:09 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 13 Mar 2021 06:09 PM IST
सार

  • मैदानी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान, ऊंचे इलाकों में हो सकती है बर्फबारी

विज्ञापन
weather update himachal pradesh: yellow alert for rain and thunderstorm in four districts
शिमला में रिज पर घुड़सवारी का आनंद लेते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के विभिन्न भागों में 14 और 17 मार्च को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिले में रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में तूफान आने और ओलावृष्टि का पूर्वानुमान है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम फिर साफ  रहेगा और धूप खिलेगी। मध्यम और ऊंचाई वाले भागों में बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं।

विज्ञापन


पिछले चौबीस घंटे में न्यूनतम तापमान 1 से 2 डिग्री नीचे दर्ज किया गया है, जबकि अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री घटा है। शिमला का न्यूनतम तापमान 8.2, सुंदरनगर 7.4, भुंतर 6.0, कल्पा 1.2, धर्मशाला 10.2, ऊना 9.2, नाहन 13.7, पालमपुर 9.2, सोलन 7.2, मनाली 3.8, कांगड़ा 10.7, मंडी 7.0, बिलासपुर 13.0, हमीरपुर 12.7, चंबा 7.4, डलहौजी 4.3 और कुफरी 4.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन


उधर, शिमला का अधिकतम तापमान 19.7, सुंदरनगर 27.7, भुंतर 26.0, कल्पा 15.7, धर्मशाला 21.8, ऊना 30.2, नाहन 26.4, सोलन 26.8, कांगड़ा 27.3,  बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 29.8, चंबा 20.5, डलहौजी 13.3 और केलांग 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed