फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: Old man died due to house collapse, three youths trapped for five hours in river Giri

हिमाचल: मकान गिरने से वृद्धा की मौत, गिरी नदी में पांच घंटे फंसे रहे तीन युवक

Thu, 13 Aug 2020 10:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 Aug 2020 10:13 PM IST
विज्ञापन
weather update himachal:  Old man died due to house collapse, three youths trapped for five hours in river Giri
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के मैदानी क्षेत्रों में गुरुवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहा। शिमला में दिन भर बादल और धुंध छाई रही। मंडी जिले में धर्मपुर की डरवाड़ पंचायत के गांव छतरैणा में दो मंजिला मकान ढह गया। हमीरपुर और कांगड़ा में तीन-तीन घर, ऊना और मंडी में एक-एक घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं। वहीं, प्रदेश में करीब एक दर्जन गोशालाओं को नुकसान पहुंचा है। सिरमौर जिले की गिरी नदी में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण डोबरी सालवाला पंचायत के गुज्जर समुदाय के तीन युवक फंस गए। पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद इन्हें बचाया गया। गिरिनगर स्थित पावर हाउस में विद्युत उत्पादन ठप हो गया। गिरी नदी में जलस्तर बढ़ने से बैराज के सभी 10 गेट खोलकर बांध प्रबंधन ने अलर्ट जारी कर दिया।

विज्ञापन


कांगड़ा की पासू पंचायत में एक रिहायशी मकान की दीवार गिर गई। पालमपुर के भवारना ब्लॉक की कुरल पंचायत में मकान गिरने से मलबे में दबने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है। भारी बारिश से प्रदेश में 124 सड़कें बंद हो गई हैं। सांगला के मलिंग नाला के पास भूस्खलन से एचएच-5 चालीस घंटे से बंद है। हाईवे पर चट्टानें और मलबा गिरने से वाहनों की आवाजाही बंद है। रिस्पा में बाढ़ आने से पुल बहने के बाद लोगों की परेशानी बढ़ गई है। मूसलाधार बारिश से भरमौर-पठानकोट हाईवे सहित दर्जन भर सड़कों पर वाहनों के पहिये थमे रहे। उधर, कालका-शिमला नेशलन हाईवे पर भी चट्टानें आने से भी यातायात प्रभावित रहा। 
विज्ञापन


भारी बारिश का पूर्वानुमान
शुक्रवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। 17 अगस्त को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 19 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को जिला कांगड़ा में जमकर बारिश हुई। इस दौरान कई सड़क मार्ग बंद रहे, जबकि कई जगह रिहायशी मकान और गोशालाएं ढह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकतम तापमान में गिरावट 
गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की कमी दर्ज हुई। भुंतर में अधिकतम तापमान 33.2, चंबा 32.2, कांगड़ा 31.5, सुंदरनगर 31.2, बिलासपुर 30.5, ऊना 30.4, हमीरपुर 30.2, केलांग 27.2, धर्मशाला 27.0, कल्पा 23.3, उलहौजी 22.1 और शिमला में 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 


घुमारवीं में हुई सबसे अधिक बारिश
बुधवार देर रात से गुरुवार सुबह आठ बजे तक घुमारवीं में सबसे अधिक 265 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य शहरों में नयनादेवी में 148, बंगाणा 140, कसौली 94, सरकाघाट 88, नादौन 83, गुलेर 81, पालमपुर 69, अंब 66, बरठीं 64, धर्मपुर 58, धर्मशाला 55, बिलासपुर 49, हमीरपुर 44, ऊना 41, भोरंज 40, नगरोटा सूरियां 27, सुजानपुर टीहरा 26, गगल 23, बैजनाथ 22, जोगिंद्रनगर 21, शिमला 15 और मंडी में 14 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed