पढ़ें अमर उजाला ई-पेपर
कहीं भी, कभी भी।
*Yearly subscription for just ₹299 Limited Period Offer. HURRY UP!
हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाड़ कंपा देने वाले शीत मरुस्थल नाम से विख्यात कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 को कल्पा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य से 14 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही नहीं, कई माह बाद केलांग और कल्पा का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस से बाहर आ गया है।
रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2 और कल्पा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार रात तक दोनों क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान साल 2021 में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नाहन में सबसे अधिक 15.3, ऊना-कुफरी में 10.2, बिलासपुर में 11.0, हमीरपुर में 10.3, डलहौजी में 10.4, कांगड़ा में 11.2, धर्मशाला में 9.4, मंडी में 8.0 और सोलन में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विंटर सीजन में कम बारिश होने और आजकल मौसम शुष्क होने की वजह से कल्पा सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा चलने का पैटर्न भी बदला है। रात का तापमान अधिक होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। इन सभी कारणों से कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचा है। - डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक
- डॉ. मनमोहन सिंह, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय क्षेत्र कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान ने 28 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हाड़ कंपा देने वाले शीत मरुस्थल नाम से विख्यात कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 11 फरवरी 1993 को कल्पा का अधिकतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार को कल्पा के अधिकतम तापमान में सामान्य से 14 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यही नहीं, कई माह बाद केलांग और कल्पा का न्यूनतम तापमान भी अब माइनस से बाहर आ गया है।
रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 0.2 और कल्पा में 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार रात तक दोनों क्षेत्रों का न्यूनतम तापमान माइनस में था। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के न्यूनतम तापमान में भी चार से पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। रविवार रात शिमला में न्यूनतम तापमान साल 2021 में सबसे अधिक दर्ज किया गया है। शिमला में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। नाहन में सबसे अधिक 15.3, ऊना-कुफरी में 10.2, बिलासपुर में 11.0, हमीरपुर में 10.3, डलहौजी में 10.4, कांगड़ा में 11.2, धर्मशाला में 9.4, मंडी में 8.0 और सोलन में 7.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है।
विंटर सीजन में कम बारिश होने और आजकल मौसम शुष्क होने की वजह से कल्पा सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बीते दिनों पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवा चलने का पैटर्न भी बदला है। रात का तापमान अधिक होने से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होती है। इन सभी कारणों से कल्पा में रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तक पहुंचा है।