{"_id":"61ed71c6991768602c167284","slug":"weather-update-himachal-heavy-snowfall-in-shimla-manali-dalhousie-national-highway-closed-blackout-in-villages","type":"story","status":"publish","title_hn":"Snowfall in Himachal: हिमाचल में सफेद आफत, दो ट्रैकरों की मौत, हजारों पर्यटक फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall in Himachal: हिमाचल में सफेद आफत, दो ट्रैकरों की मौत, हजारों पर्यटक फंसे
Sun, 23 Jan 2022 08:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद, शिमला/धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 23 Jan 2022 08:49 PM IST
सार
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। बर्फबारी और बारिश किसानों-बागवानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
विज्ञापन
शिमला में हुई बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम और रविवार को दिनभर हुई भारी बर्फबारी सफेद आफत लेकर आई है। धर्मशाला क्षेत्र की राइजिंग स्टार हिल टॉप के पीछे स्लाइडिंग जोन में ट्रैकिंग करने गए चार युवकों में से दो की मौत हो गई है। मृतकों में स्लेट गोदाम खनियारा, धर्मशाला निवासी रोहित पुत्र परमजीत और साई का बाग, पोस्ट ऑफिस मचोरा, कुलदीप नगर अंबाला निवासी आकाश कुमार उर्फ मोंटी पुत्र गुरशरण शामिल हैं।
विज्ञापन
एसपी खुशहाल सिंह ने बताया कि दो को रेस्क्यू टीम ने धर्मशाला अस्पताल भर्ती करवाया है। उनमें स्लेट गोदाम के रहने वाले रोहित (18) पुत्र राजकुमार और सत्यम (17) पुत्र सागर शामिल हैं। भारी बर्फबारी के चलते चारों युवक रास्ता भटक गए थे। उधर खराब मौसम के चलते सड़क, रेल और हवाई मार्ग बाधित होने से प्रदेश के पर्यटन स्थलों में हजारों पर्यटक फंस गए हैं।
विज्ञापन
हालांकि, सभी होटलों में सुरक्षित हैं। रविवार शाम तक प्रदेश में 4 एनएच मनाली-केलांग-लेह, आनी-जलोड़ी दर्रा-कुल्ल, शिमला-रामपुर और सिरमौर एनएच और 731 सड़कों पर यातायात ठप रहा। एचआरटीसी के 550 रूट प्रभावित हुए हैं। भारी बर्फबारी से शिमला, मंडी, चंबा, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, सिरमौर और किन्नौर जिला मुख्यालयों का संपर्क कई क्षेत्रों से कट गया है।
विज्ञापन
जगह-जगह भूस्खलन और पेड़ गिरने से 1572 बिजली ट्रांसफार्मर ठप होने के बाद 1608 गांवों में ब्लैक आउट रहा। इनमें सिरमौर के 1100, शिमला के चौपाल के 408 और कुल्लू के 100 गांव शामिल हैं। पेयजल स्कीमें गाद से भर गई हैं। इससे करीब 5 दिन तक पानी की सप्लाई प्रभावित होने की आशंका है। प्रदेश में 107 पेयजल योजनाएं ठप हैं। सोलन के बड़ोग में रेलवे ट्रैक पर मलबा गिरने से शिमला के लिए सभी ट्रेनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।
भुंतर, गगल हवाई अड्डों पर भी उड़ानें प्रभावित रहीं। बर्फबारी के चलते हिमाचल प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। पांच शहरों का पारा माइनस में है। उधर, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार सोमवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश-बर्फबारी की आशंका है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रह सकता है। बर्फबारी और बारिश किसानों-बागवानों के लिए संजीवनी साबित हो रही है।
कहां कितनी बर्फबारी (सेमी में )
रोहतांग दर्रा 150
कोकसर 85
अटल टनल रोहतांग 80
डलहौजी 75
कुुफरी 62
सोलंगनाला 40
जलोड़ी दर्रा 40
शिमला 18
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 6.6
कुफरी - 2.8
कल्पा -2.4
डलहौजी - 1.5
शिमला - 0.3
मनाली 0.0
सोलन 3.8
धर्मशाला 7.2
मंडी 7.2
नाहन 7.4