{"_id":"60fd923ed989d62c9014edd1","slug":"weather-update-himachal-heavy-rain-orange-alert-for-four-days-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम: प्रदेश भर में आज से चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम: प्रदेश भर में आज से चार दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
Mon, 26 Jul 2021 10:29 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 26 Jul 2021 10:29 AM IST
सार
प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश भर में सोमवार से चार दिन तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। गत दिनों हुई बारिश से राज्य में अब भी दर्जनों सड़कें बंद हैं। सीजन के दौरान बागवानों को सेब मंडियों तक पहुंचाने में परेशानी हो रही है। राजधानी शिमला में रविवार को दिन भर बादल छाये रहे।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य रहा। प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।
विज्ञापन
प्रदेश के शहरों का न्यूनतम तापमान शिमला: 18.7, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 22.8, कल्पा 15.9, धर्मशाला 20.2, ऊना 26.4, नाहन 26.2, केलांग 14.8, पालमपुर 21.5, सोलन 21.5, मनाली 19.2, कांगड़ा 25.6, मंडी 22.0, हमीरपुर 25.3, चंबा 23.6, डलहौजी 17.0 और कुफरी 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
शहरों का अधिकतम तापमान: शिमला 23.5, सुंदरनगर 32.2, भुंतर 32.0, कल्पा 25.0, धर्मशाला 28.4, ऊना 36.8, नाहन 28.2, सोलन 30.2, कांगड़ा 30.8, बिलासपुर 34.4, हमीरपुर 33.8, चंबा 30.8, डलहौजी 20.9 और केलांग 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज कि या है।