फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update himachal: Heavy Rain alert in Himachal pradesh for next two days 27 and 28 july 2021

रेड अलर्ट: हिमाचल प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, लोगों को एहतियात बरतने की सलाह

Mon, 26 Jul 2021 09:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/जोगिंद्रनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 26 Jul 2021 09:24 PM IST
सार

प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों को नदी-नालों के किनारे और भूस्खलन वाले क्षेत्रों की ओर न जाने की हिदायत जारी की है। इसके अलावा प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए मशीनरी भी तैनात की है।

विज्ञापन
weather update himachal: Heavy Rain alert in Himachal pradesh for next two days 27 and 28 july 2021
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में मंगलवार और बुधवार को भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में भूस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। लोगों से नदी और नालों के समीप नहीं जाने की अपील की गई है। एक अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। सोमवार को राजधानी शिमला में दिन भर बारिश का दौर जारी रहा। जिला कांगड़ा में रविवार देर रात से सोमवार सुबह करीब 11 बजे तक बारिश हुई।

विज्ञापन


भारी बारिश के कारण उपमंडल इंदौरा में मंड क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाकुरद्वारा और मलकाना को जोड़ने वाली कच्ची पुलिया बह जाने से मलकाना, फलाई, मेरा व ढसोली आदि गांवों का ठाकुरद्वारा से संपर्क टूट गया। लोक निर्माण विभाग के धर्मशाला उपमंडल में चार सड़कों पर मलबा आ जाने से यहां आवाजाही बंद हो गई थी। विभाग ने मलबा हटाकर सुबह तक इन्हें आवाजाही के लिए बहाल कर दिया।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण जल शक्ति विभाग की पांच पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं, जिससे विभाग को करीब 70 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है। वहीं, धान और मक्की की फसल के लिए यह बारिश लाभकारी बताई जा रही है। सोमवार को नाहन में 28.8, कांगड़ा में 26.0, सुंदरनगर में 22.8, जोगिंद्रनगर में 22.5, शाहपुर में 14.0, धर्मशाला में 11.0, मंडी में 9.0, शिमला में 3.0 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, प्रदेश के अधिकतम तापमान में सोमवार को दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 31.0, भुंतर में 30.6, बिलासपुर में 29.0, हमीरपुर में 28.8, चंबा में 29.9, कांगड़ा में 28.4, धर्मशाला-केलांग में 27.2, सुंदरनगर में 26.2, नाहन में 25.1, कल्पा में 24.1, शिमला में 20.8 और डलहौजी में 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

गुम्मा में दरकी पहाड़ी, दो घंटे बंद रहा मंडी-पठानकोट हाईवे
मंडी-पठानकोट हाईवे पर सोमवार दोपहर बाद गुम्मा के नजदीक अचानक पहाड़ी दरकने से यातायात करीब दो घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की कतारें लग गईं। इससे वाहनों में सवार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पहाड़ दरकने से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। बाद में लोनिवि ने कर्मचारियों और मशीनरी से मार्ग को बहाल कर यातायात सुचारु किया।


सोमवार दोपहर बाद जोगिंद्रनगर से करीब नौ किलोमीटर दूर गुम्मा के छाणग के नजदीक पहाड़ी दरकने से हाईवे पर यातायात थम गया। काफी संख्या में यात्री अपने गंतव्य स्थान तक तय समय पर नहीं पहुंच पाए। करीब तीन किलोमीटर तक सड़क के दोनों ओर जाम की स्थिति बनी रही। इस बारे एसडीएम जोगिंद्रनगर डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि जेसीबी मशीन से मलबे को हटाकर हाईवे को बहाल करवा दिया है। वाहनों की आवाजाही सुचारु कर दी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed