{"_id":"6162e45c8ebc3e05c44bac52","slug":"weather-update-himachal-chances-of-rain-and-snowfall-on-11-and-12-october-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: प्रदेश में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: प्रदेश में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार
Sun, 10 Oct 2021 06:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:35 PM IST
सार
प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। 11 और 12 को बर्फबारी और बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 14 अक्तूबर तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में 11 और 12 को बर्फबारी और बारिश का अनुमान है। राजधानी शिमला और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को मौसम शुष्क रहा और शहर के बाजारों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
प्रदेश में न्यूनतम और अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। रविवार को शिमला का न्यूनतम तापमान 14.6, सुंदरनगर 12.4, कल्पा 6.7, धर्मशाला 16.8, ऊना 20.7, नाहन 19.9, केलांग 3.8, पालमपुर 14.5, सोलन 12.0, मनाली 8.6, कांगड़ा 17.0, मंडी 15.3, बिलासपुर 19.0, हमीरपुर 19.2, चंबा 14.1, डलहौजी 13.3, कुफरी 13.5 और पांवटा साहिब में 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
शिमला का अधिकतम तापमान 23.6, सुंदरनगर 31.2, भुंतर 31., कल्पा 22.3, धर्मशाला 27.0, ऊना 34.3, नाहन 28.0, केलांग 20.3, पालमपुर 25.5, सोलन 29.2, मनाली 23.0, कांगड़ा 30.0, मंडी 31.1, बिलासपुर 33.0, हमीरपुर 30.0, चंबा 29.4, डलहौजी 19.8 और कुफरी का 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन