फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update: heavy rainfall warning for Two days in himachal

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, अलर्ट जारी

Fri, 14 Aug 2020 08:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 14 Aug 2020 08:23 PM IST
विज्ञापन
weather update: heavy rainfall warning for Two days in himachal
शिमला में बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में शनिवार और रविवार को सामान्य बारिश होने के आसार हैं। 17 और 18 अगस्त को पूरे प्रदेश में भारी बारिश होने का येलो अलर्ट जारी हुआ है। पूरे प्रदेश में 20 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने का पूर्वानुमान है। गुरुवार रात को मंडी, कुल्लू, चंबा और कांगड़ा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश हुई। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धर्मशाला में 15, शिमला सात, सोलन पांच, कांगड़ा तीन और कुफरी में दो मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहा।

विज्ञापन


शुक्रवार को ऊना-भुंतर में अधिकतम तापमान 33.0, सुंदरनगर 32.5, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा-कांगड़ा 30.5, सोलन 29.5, मंडी 29.1, नाहन 28.1, मनाली 27.0, धर्मशाला 26.4, केलांग 27.7, कल्पा 23.6, शिमला 23.3 और डलहौजी में 19.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह आठ बजे तक जटौन बैराज में 186, रेणुका 180, धर्मशाला 180, जोगिंद्रनगर 101, मंडी 97, संगड़ाह 94, बंजार 94, नाहन 64, सुंदरनगर 57, डलहौजी 56, पंडोह 55, पालमपुर 48, रोहडू 29, नगरोटा सूरियां 27, भुंतर-गुलेर 23, नादौन-देहरा गोपीपुर 22, बैजनाथ 20, सराहन 19, सरकाघाट-रामपुर 14 और करसोग में 12 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed