{"_id":"5fabd125db2bd93ac11b4e1b","slug":"weather-update-heavy-rain-snowfall-warning-in-himachal-weather-will-change-from-november-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 13 नवंबर से बदलेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, 13 नवंबर से बदलेगा मौसम
Wed, 11 Nov 2020 05:25 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 11 Nov 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
कोकसर में बर्फ से लदी चोटियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश में 13 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में 15 नवंबर को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। 17 नवंबर तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
बुधवार को शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। बुधवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में एक डिग्री की कमी दर्ज हुई। बुधवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.4, कांगड़ा 26.2, भुंतर 26.1, बिलासपुर-नाहन 26.0, हमीरपुर 25.8, सुंदरनगर 25.6, चंबा 24.8, धर्मशाला 19.8, शिमला 19.6, कल्पा 16.6, डलहौजी 12.9 और केलांग में 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.7, मनाली 2.8, कल्पा 3.0, भुंतर 6.1, चंबा 6.8, शिमला 9.8 और धर्मशाला में 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अब सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में लोगों ने गर्म कपड़े पहनना शुरू कर दिए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।