फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update: Due to heavy rain fish in DSP office and chairs floated in SP office-furniture in himachal

हिमाचल: भारी बारिश से डीएसपी दफ्तर में मछलियां और एसपी कार्यालय में तैरने लगीं कुर्सियां-फर्नीचर

Wed, 29 Jul 2020 10:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/बिलासपुर/बड़सर/कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना/बिलासपुर/बड़सर/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 29 Jul 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
weather update: Due to heavy rain fish in DSP office and chairs floated in SP office-furniture in himachal
हिमाचल में भारी बारिश - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के कई जिलों में बुधवार को झमाझम बादल बरसे। कहीं घरों में पानी घुस गया तो कहीं भूस्खलन से सड़कें बंद हो गईं। ऊना में मूसलाधार बारिश के बाद डीसी और सीजेएम आवास, मिनी सचिवालय और फ्रेंड्स कॉलोनी में पानी भर गया। डीएसपी कार्यालय परिसर में तो मछलियां तैरने लगीं। एसपी ऑफिस में दो से तीन फीट पानी के बीच कुर्सियां और फर्नीचर तैरने लगे। कई कार्यालयों में पानी और कीचड़ घुस गया। 

विज्ञापन


बिलासपुर में बुधवार सुबह करीब आठ बजे अंधेरा छा गया। झंडूता में ल्हासे गिरने से अधिकतर सड़कें बंद हो गईं। उधर, जामली में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई। लुहणू के वॉलीबाल मैदान में पानी जमा हो गया। कई जगह डंगे ढहने से लोनिवि को पौने तीन करोड़ रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन


कुल्लू और लाहौल इलाके में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुक बारिश होती रही। रोहतांग, बारालाचा व कुंजम दर्रा में हल्के फाहे गिरने से जनजातीय इलाकों के तापमान में गिरावट आई है। बड़सर की बिझड़ी पंचायत के अंबोटा गांव में मकान की दीवार गिरने से दो परिवारों को नुकसान हुआ। गांव में एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है। नादौन उपमंडल के गांव जसोह में भी एक गोशाला को नुकसान पहुंचा है। भोरंज की जाहू पंचायत में अंधड़ से मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारी बारिश का येलो अलर्ट, चार अगस्त तक खराब रहेगा मौसम

weather update: Due to heavy rain fish in DSP office and chairs floated in SP office-furniture in himachal
बस पर पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला

 हिमाचल में गुरुवार को भी भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 31 जुलाई तक प्रदेश में चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में चार अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। बुधवार को ऑरेज अलर्ट के बीच शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल बरसे। मौसम में आए इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम ठंडा हो गया है। मैदानी जिलों के लोगों को भी गर्मी से कुछ राहत मिली है।

ऊना में सबसे अधिक 61 मिलीमीटर बारिश
बुधवार को ऊना में सबसे अधिक 61, नाहन 17, सुंदरनगर 13, मंडी-डलहौजी 8, मनाली 4 और शिमला दो मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। उधर, मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक घुमारवीं में 160, धर्मशाला 92, बैजनाथ-नयनादेवी 84, बंगाणा 67, गोहर 66, ऊना-नादौन 42, हमीरपुर 41, पालमपुर-अंब 40, सुजानपुर टीहरा 38, बिलासपुर 34, मंडी 29, जोगिंद्रनगर 24, भौरंज-सुंदरनगर 16, मनाली-पंडोह 15 और गगल-गुलेर में नौ मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।

अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी
 प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की कमी दर्ज हुई। ऊना में अधिकतम तापमान 33.0, मंडी 32.1, बिलासपुर 31.0, हमीरपुर 30.8, चंबा 30.4, कांगड़ा 29.4, सोलन 29.0, भुंतर-धर्मशाला 28.6, सुंदरनगर 28.3, नाहन 27.0, कल्पा 24.9, शिमला 23.4, केलांग 22.9, मनाली 21.4 और डलहौजी में 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

सरकार ने सभी जिलों से मांगी फसलों को बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट

weather update: Due to heavy rain fish in DSP office and chairs floated in SP office-furniture in himachal
एसपी कार्यालय में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला

वहीं, प्रदेश में बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश सरकार ने सभी जिलों से मांगी है। बारिश से इस समय मक्की की फसल को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंच रहा है। हालांकि धान की फसल के लिए बारिश लाभदायक है।

प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में खेतों में मक्की की फसल खड़ी है और खेतों में बाशि का पानी जमा होने से नुकसान हो रहा है। प्रदेश सरकार ने जिलों में बारिश से मक्की सहित अन्य फसलों को हुए नुकसान की रिपोर्ट प्रदेश मुख्यालय को भेजने को कहा है। राज्य के कृषि निदेशक डॉ. आरके कौंडल ने बताया कि अभी कोई रिपोर्ट मुख्यालय में नहीं पहुंची है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed