फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather update: Car swept away in poanta, four-room house collapsed in Mandi due to heavy rainfall

हिमाचल: पांवटा की धौलीरोह खड्ड में बही कार, मंडी में गिरा मकान

Wed, 19 Aug 2020 09:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/गगल (कांगडा)
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/गगल (कांगडा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 19 Aug 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
weather update: Car swept away in poanta, four-room house collapsed in Mandi due to heavy rainfall
धौलीरोह खड्ड में एक कार बह गई। - फोटो : अमर उजाला

येलो अलर्ट के बीच बुधवार को हिमाचल के कई क्षेत्रों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। सिरमौर जिले के पांवटा की धौलीरोह खड्ड में एक बोलेनो कार बह गई। मंडी जिले में चार कमरों का एक मकान गिर गया। शिमला में भी बुधवार को दिन भर हल्की बारिश का दौर जारी रहा। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी मौसम मिलाजुला रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री कम हो गया। वीरवार को भी प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। पूरे प्रदेश में 25 अगस्त तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में बुधवार को करीब 12 सड़कें बंद रहीं।

विज्ञापन


सिरमौर में मूसलाधार बारिश से पांवटा क्षेत्र के डांडा अंबोया के समीप बहने वाली धौलीरोह खड्ड में बोलेनो कार 100 मीटर तक बह गई। पांवटा साहिब में एक कार को भूस्खलन के क्षति पहुंची है। पांवटा के पुरुवाला चौक पर खड्ड का मलबा दुकानों और खेतों में घुस गया। पांवटा-शिलाई एनएच कच्ची ढांक के समीप बंद हो गया। ऊना जिले के बंगाणा के मक्की फसल को भारी नुकसान हुआ है। शाहतलाई में मक्की की 50 प्रतिशत फसल तबाह हो गई है। 
विज्ञापन


बरसात के मौसम में गगल एयरपोर्ट में कम रद्द हुईं उड़ानें
पिछले वर्षों के मुकाबले इस साल जून महीने से लेकर अब तक एक-दो उड़ानों को छोड़कर अधिकतर उड़ानें नियमित रहीं। एयरपोर्ट के निदेशक किशोर शर्मा ने बताया कि इस वर्ष विभाग ने एयरपोर्ट की दृश्यता में बाधा बनने वाले पेड़ों की कटाई-छटाई करवाई थी। इसके चलते बरसात के मौसम में भी इस वर्ष मात्र एक दो बार ही दिल्ली से आया विमान गगल में उतर नहीं पाया। या फिर दिल्ली से एक आधी बार नहीं आया। उल्लेखनीय है कि हर वर्ष बरसाती महीनों में 15 से 20 उड़ानें या तो रद्द हो जाती थीं या गगल में उतरने की बजाय अमृतसर या चंडीगढ़ का रुख करती थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितनी बारिश

मंगलवार रात से बुधवार सुबह आठ बजे तक घुमारवीं में 125, पांवटा साहिब 81, धर्मशाला 75, कसौली 68, नाहन 66, धर्मपुर 51, जोगिंद्रनगर 38, पालमपुर 36, बैजनाथ-सुजानपुर टीहरा 26, गोहर 25, बिलासपुर-सुंदरनगर 21 और मंडी में 15 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड हुई।

उधर, बुधवार को चंबा में अधिकतम तापमान 31.5, भुंतर 31.2, सुंदरनगर 30.7, ऊना 30.6, बिलासपुर 30.0, हमीरपुर 29.8, कांगड़ा 28.4, सोलन 28.0, धर्मशाला 26.2, कल्पा 24.7, नाहन 24.2, डलहौजी 23.3, शिमला 22.7 और केलांग में 21.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  बुधवार को ऊना में 31, धर्मशाला और सोलन में 19, नाहन में 18 जुब्बड़हट्टी में 43, मंडी-बिलासपुर-हमीरपुर में 2, मनाली में 8 और सुंदरनगर में 4 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed