फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather: Snowfall in Rohtang, Yellow and Orange alert in 10 districts of Himachal

रोहतांग में बर्फबारी, हिमाचल के 10 जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट

Thu, 27 Feb 2020 07:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Feb 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
weather: Snowfall in Rohtang, Yellow and Orange alert in 10 districts of Himachal
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल  में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को येलो और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश, बर्फबारी और ओलावृष्टि की चेतावनी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में चार मार्च तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिले के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 फरवरी को अंधड़ और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 29 फरवरी को अंधड़ के अलावा ओलावृष्टि, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी है। गुरुवार सुबह रोहतांग के साथ बारालाचा, कुंजुम दर्रा के साथ जलोड़ी दर्रा में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



मौसम खराब रहने के बावजूद बीआरओ का बर्फ हटाओ अभियान गुरुवार को भी जारी रहा। राजधानी शिमला में सुबह के समय बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में हल्की धूप खिली। शाम होते ही शहर में धुंध छा गई है। प्रदेश के मैदानी जिलों में मौसम साफ रहा। गुरुवार को अधिकतम तापमान भी सामान्य से कम दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

weather: Snowfall in Rohtang, Yellow and Orange alert in 10 districts of Himachal

ऊना में अधिकतम तापमान 26.0, बिलासपुर में 22.5, कांगड़ा में 22.4, हमीरपुर में 22.0, सुंदरनगर में 21.8, चंबा में 21.5, सोलन में 20.0, नाहन में 18.7, भुंतर में 18.5, धर्मशाला में 16.2, शिमला में 14.6, कल्पा में 10.4, डलहौजी में 9.4 और केलांग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

क्षेत्र                न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

केलांग                - 4.9
मनाली                 0.8
कुफरी                    2.1
कल्पा                    2.8
शिमला                4.8

 

ठियोग अदालत भवन पर गिरी चट्टान, बड़ा हादसा टला

weather: Snowfall in Rohtang, Yellow and Orange alert in 10 districts of Himachal

उपमंडल ठियोग के कोर्ट भवन पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे साथ लगती पहाड़ी से चट्टान खिसक कर गिर गई। घटना के समय इस भवन में कोई भी मौजूद नहीं था। हादसे में भवन की छत क्षतिग्रस्त हो गई है।

पूरा कमरा तहस-नहस हो गया है। चट्टान जब गिरी तो यहां मौजूद सभी कर्मी धमाके को सुनकर भवन से बाहर की ओर भाग गए। अधिवक्ता मनोहर शर्मा ने बताया कि भवन की ऊपरी मंजिल का कमरा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

इसकी  सूचना एसडीएम ठियोग को दी गई है। उन्होंने बताया कि मौके का जायजा ले लिया गया है। साथ ही इस कमरे में पड़े सभी जरूरी दस्तावेजों को यहां से निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed