फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather in Himachal will change from tomorrow, heavy rain-snowfall alert

हिमाचल में कल से बदलेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

Fri, 13 Nov 2020 06:14 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 13 Nov 2020 06:14 PM IST
विज्ञापन
Weather in Himachal will change from tomorrow, heavy rain-snowfall alert
कोकसर में बफ से ढकीं चोटियां - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल की ऊंची चोटियों पर शनिवार को बर्फबारी होने के आसार हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला बना रहेगा। रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी हुआ है। 17 नवंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। इस दौरान तापमान में भी कमी दर्ज होने की संभावना है। उधर, केलांग कड़ाके की ठंड की चपेट में है। गुरुवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और कल्पा-मनाली में दो डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।शुक्रवार को राजधानी शिमला में हल्के बादल छाए रहने के साथ धूप खिली। प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बादल छाए रहे।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते शनिवार से प्रदेश में मौसम बदलने के आसार जताए हैं। शनिवार को दिवाली के दिन किन्नौर, लाहौल-स्पीति, कुल्लू और चंबा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। रविवार को पूरे प्रदेश में भारी बारिश, बर्फबारी और अंधड़ की चेतावनी जारी हुई है। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 29.6, बिलासपुर में 28.0, हमीरपुर में 27.8, सुंदरनगर में 26.5, सोलन में 26.0, कांगड़ा में 25.8, भुंतर में 25.3, नाहन में 23.7, चंबा में 24.0, शिमला में 19.9, धर्मशाला में 19.4, कल्पा में 17.6, डलहौजी में 14.2 और केलांग में 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, वीरवार रात को शिमला में न्यूनतम तापमान 8.9, सुंदरनगर में 5.7, भुंतर में 5.2, ऊना में 7.0, सोलन में 6.2, मंडी में 5.1 और चंबा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed