{"_id":"62767095c1b5134d533dc44c","slug":"weather-himachal-the-maximum-temperature-reached-38-degrees-in-una-know-the-forecast-till-may-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम हिमाचल: ऊना में 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें 10 मई तक का पूर्वानुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम हिमाचल: ऊना में 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान, जानें 10 मई तक का पूर्वानुमान
Sat, 07 May 2022 06:46 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 May 2022 06:46 PM IST
सार
मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। पूरे प्रदेश में 10 मई से धूप खिलने की संभावना है।
विज्ञापन
ऊना में 38 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रविवार को भी प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय आठ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान है। मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा। पूरे प्रदेश में 10 मई से धूप खिलने की संभावना है। राजधानी शिमला में सुबह के समय हल्के बादल छाए रहे। दोपहर बाद शहर में मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन
क्षेत्र अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 38.4 18.0
बिलासपुर 36.0 19.5
कांगड़ा 35.1 16.9
हमीरपुर 34.4 18.0
नाहन 00.0 22.0
सोलन 32.5 14.4
चंबा 32.9 13.6
धर्मशाला 33.2 14.2
शिमला 24.1 15.0
कल्पा 20.1 5.9
केलांग 17.6 3.3