फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   weather forecast:Two days of heavy rain warning in Himachal, weather will be bad till September 4

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी, चार सितंबर तक खराब रहेगा मौसम

Sat, 29 Aug 2020 06:31 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
weather forecast:Two days of heavy rain warning in Himachal, weather will be bad till September 4
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के सभी क्षेत्रों में शनिवार को मौसम साफ रहा। रविवार और सोमवार को हल्की बारिश होने के आसार हैं। एक सितंबर से मानसून के दोबारा सक्रिय होने की संभावना जताई गई है। एक और दो सितंबर को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। चार सितंबर तक प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 35.0, भुंतर में 32.7, कांगड़ा में 31.6, बिलासपुर में 31.5, सुंदरनगर में 31.3, हमीरपुर में 31.2, चंबा में 30.2, नाहन में 28.2, सोलन में 28.0, धर्मशाला में 26.2, कल्पा में 24.2, केलांग में 23.2, शिमला में 21.7 और डलहौजी में 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन


उधर, शुक्रवार रात से शनिवार सुबह आठ बजे तक नाहन में 51, देहरागोपीपुर में 45, रेणुका में 34, कसौली में 32, धर्मपुर में 18, जटौन बैराज में 15, झंडूता-सरकाघाट में 11, रोहड़ू-बजौरा में 8, धर्मशाला में 7, ठियोग में 4 और सोलन में 3 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।  बीते दिनों हुई भारी बारिश से सूबे में 4400 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। जल शक्ति विभाग को अभी तक करीब 200 करोड़ का नुकसान हो चुका है। बारिश से कई पेयजल योजनाओं को बार-बार क्षति पहुंच रही है। मंडी जिले की पेयजल योजनाओं को 40 करोड़, कांगड़ा जिले में 31 करोड़ का नुकसान हुआ है। जल शक्ति विभाग के बाढ़ नियंत्रण प्रोजेक्टों को 12 करोड़ की क्षति हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed