{"_id":"5f9426798ebc3eefbb0765f9","slug":"weather-forecast-for-the-first-time-in-this-season-temperature-zero","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: अटल टनल के पार इस सीजन में पहली बार पारा शून्य, 30 तक मौसम साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: अटल टनल के पार इस सीजन में पहली बार पारा शून्य, 30 तक मौसम साफ
Sun, 25 Oct 2020 10:36 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 25 Oct 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
अटल टनल रोहतांग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इस सीजन में पहली बार अटल टनल रोहतांग के पार न्यूनतम तापमान शून्य पहुंच गया है। केलांग में शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड ने दस्तक दे दी है। कल्पा, मनाली, सोलन, मंडी, सुंदरनगर, भुंतर और पालमपुर में भी रात का तापमान कम हुआ है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 30 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन
शनिवार को प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। ऊंचाई और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों में धूप खिलने के बावजूद मौसम में ठंडक बनी रही। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, मंडी में 30.2, बिलासपुर में 30.0, हमीरपुर में 29.6, सुंदरनगर में 29.2, कांगड़ा में 29.1, भुंतर में 28.8, चंबा में 28.0, नाहन में 27.8, सोलन में 28.6, धर्मशाला में 22.4, शिमला में 22.1, कल्पा में 18.8, डलहौजी में 15.8 और केलांग में 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
कल्पा 3.6
मनाली 5.6
सोलन 7.5
सुंदरनगर 8.9
भुंतर 9.0
मंडी 9.1
पालमपुर 9.5
चंबा 10.2
शिमला 10.5
धर्मशाला 12.2
मनाली 5.6
सोलन 7.5
सुंदरनगर 8.9
भुंतर 9.0
मंडी 9.1
पालमपुर 9.5
चंबा 10.2
शिमला 10.5
धर्मशाला 12.2