फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Weather clear in Himachal till June 6, mercury reached 42.2 degree Celsius in Una

Himachal Weather Update: हिमाचल में 6 जून तक मौसम साफ, ऊना में 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Thu, 02 Jun 2022 07:01 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 02 Jun 2022 07:01 PM IST
सार

 ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल में जून के दूसरे सप्ताह के दौरान प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना है। 

विज्ञापन
Weather clear in Himachal till June 6, mercury reached 42.2 degree Celsius in Una
हिमाचल का मौसम(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में चार दिनों तक मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश के सभी भागों में 3 से 6 जून तक मौसम साफ रहने की संभावना है। ऐसे में तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। विशेषकर प्रदेश के निचले व मैदानी जिलों में गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है। ऊना में अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हिमाचल में जून के दूसरे सप्ताह के दौरान प्री मानसून की बौछारें शुरू होने की संभावना है। 15 जून के बाद प्रदेश में मानसून पहुंचने के आसार हैं। बीते वर्ष सामान्य से छह दिन पहले 13 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में प्रवेश किया था। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने इस वर्ष मानसून के सामान्य बना रहने का पूर्वानुमान जताया है।

विज्ञापन


तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र            अधिकतम      न्यूनतम
ऊना            42.2                23.0
बिलासपुर     39.5              23.0
हमीरपुर        38.9             18.9
कांगड़ा         37.5              20.7
चंबा             36.0             16.7
नाहन          36.7              24.1
धर्मशाला      35.5              22.2
सोलन         34.8              15.4
शिमला        26.6              18.4
कल्पा          23.1              7.4    
केलांग        18.9                5.4
मनाली        27.0              11.2

भूस्खलन से उदयपुर-पांगी मार्ग काढू नाला में बंद  
उधर, पांगी-किलाड़ को जोड़ने वाला राज्य राज मार्ग-26 भूस्खलन से बंद हो गया है। पहाड़ी दरकने से पांगी-किलाड़ के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। गुरुवार दोपहर को काढू नाला के पास भूस्खलन से सड़क बंद हो गई। इससे पांगी-किलाड़ का संपर्क लाहौल, कुल्लू और मनाली से कट गया है। पुलिस चौकी तिंदी ने इसकी सूचना जिला प्रशासन और सीमा सड़क संगठन को दे दी है। इसके बाद बीआरओ मशीनरी लेकर मार्ग को बहाल करने में जुट गया है। बताया जा रहा है कि मार्ग के अवरुद्ध होने से कुछ वाहन भी दोनों तरफ से फंस गए हैं। लाहौल-स्पीति पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा कि भूस्खलन की सूचना सीमा सड़क संगठन को दी गई है। सीमा सड़क संगठन के कमांडर कर्नल शबरीश वाचली ने कहा कि सड़क बहाल करने के लिए मशीनरी मौके लिए भेज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed