फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   drinking Water charges hike in Shimla city, bills will be issued at increased rates from February

Shimla News: शिमला शहर में पीने का पानी महंगा, शहरवासियों को बढ़ी दरों पर जारी होंगे बिल

Thu, 04 Apr 2024 01:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Apr 2024 01:44 PM IST
सार

राजधानी शिमला में कूड़ा शुल्क और प्रॉपटी टैक्स की दरें बढ़ने के बाद शहरवासियों को एक और झटका लगा है। शिमला शहर में पीने का पानी भी महंगा हो गया है।

विज्ञापन
drinking Water charges hike in Shimla city, bills will be issued at increased rates from February
शिमला शहर में पानी महंगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में कूड़ा शुल्क और प्रॉपटी टैक्स की दरें बढ़ने के बाद शहरवासियों को एक और झटका लगा है। शिमला शहर में पीने का पानी भी महंगा हो गया है। सरकार ने शहर में पानी की दरें 10 फीसदी बढ़ाने के कंपनी के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि शहर में पानी की बढ़ी दरें फरवरी से ही लागू करने का फैसला लिया है। पेयजल कंपनी फरवरी से ही शहरवासियों को पानी के बढ़े हुए बिल जारी करेगी। उपभोक्ताओं को गुरुवार से पानी के बिल मिलना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

शहर में पानी के बिलों को लेकर मंगलवार को शहरी विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से बात की थी। विधायक ने पानी की दरें न बढ़ाने की मांग की थी। पेयजल कंपनी का तर्क था कि विश्व बैंक की शर्त के अनुसार शहर में पानी की दरें बढ़ना जरूरी हैं। बीते साल जनवरी में पानी की दरें बढ़ाई गई थी। इस बार भी फरवरी से यह शर्त लागू करना जरूरी है। इसी के चलते कंपनी ने शिमला शहर में फरवरी से पानी के बिल जारी करने की प्रक्रिया रोक दी थी। कंपनी का दावा है कि अब लोगों को बढ़ी दरों पर एक एक महीने के बिल जारी किए जाएंगे। कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा ने बताया कि शहरवासियों को फरवरी से बढ़ी दरों पर पानी के बिल जारी होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

35 हजार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा असर
राजधानी में पानी महंगा होने से शहर के 35 हजार पेयजल उपभोक्ताओं पर मार पड़ेगी। शहर में कुल 25 हजार घरेलू और करीब 10 हजार व्यावसायिक और निर्माण उपभोक्ता हैं। इन्हें अब पानी का ज्यादा बिल चुकाना होगा। राजधानी में पानी की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर नगर निगम सदन ने विरोध जताया था। भाजपा के साथ कांग्रेस पार्षदों ने भी एक सुर में इस प्रस्ताव का विरोध किया था। लेकिन शिमला शहर को 24 घंटे पानी देने के प्रोजेक्ट की शर्त के चलते सरकार को मजबूरी में यह फैसला लेना पड़ा। यदि ऐसा न होता तो इस योजना के लिए विश्व बैंक से पैसा रुक सकता था।

 

विज्ञापन

अब यह होंगी पानी की नई दरें
घरेलू उपभोक्ता
श्रेणी                             पुरानी दरें                                  नई दरें
0-20 किलोलीटर           17.55 रुपये प्रति किलोलीटर     19.25 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर         30.25 रुपये प्रति किलोलीटर     33.25 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा  54.45 रुपये प्रति किलोलीटर     59.85 रुपये प्रति किलोलीटर

व्यावसायिक उपभोक्ता
0-20 किलोलीटर        48.40 रुपये प्रति किलोलीटर         53.28 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर     76.11 रुपये प्रति किलोलीटर         83.71 रुपये प्रति किलोलीटर
31-75 किलोलीटर      101.16 रुपये प्रति किलोलीटर     111.16 रुपये प्रति किलोलीटर
75 किलोलीटर से ज्यादा   139.15 रुपये प्रति किलोलीटर   153.05 रुपये प्रति किलोलीटर

 

निगम क्षेत्र से बाहर
0-20 किलोलीटर 39.93 रुपये प्रति किलोलीटर 43.83 रुपये प्रति किलोलीटर
21-30 किलोलीटर 60.50 रुपये प्रति किलोलीटर 66.50 रुपये प्रति किलोलीटर
30 किलोलीटर से ज्यादा 84.70 रुपये प्रति किलोलीटर 93.10 रुपये प्रति किलोलीटर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed