{"_id":"68428610298cccccb005a725","slug":"warden-suspended-in-the-case-of-prisoner-who-escaped-from-chamba-jail-he-had-absconded-on-27-may-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: चंबा जेल से भागे कैदी के मामले में वार्डन निलंबित, 27 मई को हुआ था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: चंबा जेल से भागे कैदी के मामले में वार्डन निलंबित, 27 मई को हुआ था फरार
Fri, 06 Jun 2025 11:40 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:40 AM IST
सार
चंबा जिला कारागार से भागे कैदी के मामले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वार्डन को सस्पेंड कर उनका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स किया है। वहीं, दूसरी ओर भागे कैदी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
निलंबित
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला कारागार से भागे कैदी के मामले में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात वार्डन को निलंबित कर उनका हेडक्वार्टर नाहन फिक्स किया है। वहीं, दूसरी ओर भागे कैदी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। एसआईटी और पुलिस की टीमें विचाराधीन कैदी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में वार्डन पर गाज गिरी है। नाबालिग को भगाने के आरोप में बंद विचाराधीन कैदी इब्राहिम निवासी गाडरी डाकघर बरौर जिला चंबा को अन्य कैदियों संग साफ-सफाई करने के लिए 27 मई को जिला कारागार राजपुरा से बाहर लाया गया था।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे मौका पाकर इब्राहिम जवानों की आंखों में धूल झोंककर भाग गया। कैदियों की गणना करने पर एक कैदी कम होने की भनक लगते ही पुलिस जवानों के पांव तले जमीन खिसक गई। कैदी की तलाश के लिए पुलिस विभाग की ओर से एसआईटी गठित की गई है। साथ ही पुलिस थानों और चौकियों में भी कैदी की फोटो भेजकर उसे तलाशने को लेकर सूचित किया गया। बावजूद इसके अभी तक कैदी का कोई सुराग नहीं लग पाया है। उपमंडलाधिकारी चंबा प्रियांशु खाती ने बताया कि फरार कैदी मामले में डयूटी पर तैनात वार्डन को सस्पेंड कर दिया है। कैदी की तलाश जारी है।
विज्ञापन