फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Virbhadra Singh first death anniversary: Tribute program at Gaiety Theatre, Himachal Congress to introspect at party headquarters

वीरभद्र सिंह की पहली पुण्यतिथि: गेयटी थियेटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पार्टी मुख्यालय में हिमाचल कांग्रेस करेगी आत्ममंथन

Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजला ब्यूरो, शिमला
अमर उजला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 07 Jul 2022 11:21 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शुक्रवार को पहली पुण्यतिथि है। शिमला के गेयटी थियेटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और पार्टी मुख्यालय में नेताओं की मंथन बैठक होगी।

विज्ञापन
Virbhadra Singh first death anniversary: Tribute program at Gaiety Theatre, Himachal Congress to introspect at party headquarters
पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह(फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की शुक्रवार को पहली पुण्यतिथि है। शिमला के गेयटी थियेटर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम और पार्टी मुख्यालय में नेताओं की मंथन बैठक होगी। इसके अलावा प्रदेश भर में पार्टी नेता वीरभद्र सिंह की पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मना रही है। वीरभद्र सिंह की गैर मौजूदगी में हिमाचल कांग्रेस कहां पहुंची, इस पर पार्टी नेता चिंतन मनन करेंगे। अभी तक कद्दावर नेता वीरभद्र ही पार्टी की धुरी होते थे। इस एक साल में प्रदेश में पार्टी को कितनी मजबूती मिल पाई है, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी नेताओं को विचार करने का उचित अवसर है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन के बाद हाईकमान ने कुलदीप सिंह राठौर के बदलकर नए प्रदेशाध्यक्ष के रूप में उनकी पत्नी सांसद प्रतिभा सिंह की ताजपोशी की है।

विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले हाईकमान पार्टी को एकजुट कर जनता के बीच जाने का मूल मंत्र दे चुका है। हाईकमान की बात पर अभी तक पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कितना अमल किया है, यह विधानसभा चुनाव के बाद ही पता चलेगा। इतना जरूर है कि विधानसभा चुनाव में भी वीरभद्र सरकार के समय हुए विकासात्मक कामों को भुनाने की कोशिश की जा रही है। इससे पहले विधानसभा के जुब्बल कोटखाई, अर्की, फतेहपुर विधानसभा सहित मंडी संसदीय क्षेत्र के उप चुनाव में भी वीरभद्र सरकार के समय किए कामों को काफी हद तक भुनाया गया था और पार्टी ने जीत दर्ज की। इस बार भी वीरभद्र सरकार के समय हुए विकास को भुनाने और वर्तमान सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर भी हमले किए जाने लगे हैं। प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह प्रदेश के सभी जिलों में दौैरा करके खूब पसाना बहाकर सबको एकजुट कर रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed