धर्मशाला: जोरावर स्टेडियम में पुलिस-एबीवीपी में झड़प, लात-घूंसे और डंडे बरसे, कार्यकर्ता और जवान चोटिल
Dharamshala ABVP Protest:
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, चरमराती कानून व्यवस्था के आरोपों और अन्य मांगों को लेकर बुधवार को जोरावर स्टेडियम पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। स्टेडियम के गेट के बाहर पुलिस और कार्यकर्ताओं में पहले धक्कामुक्की हुई। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कुछ देर के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।
इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं पर लात-घूंसे और डंडे भी बरसाए। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस झड़प में एबीवीपी के तीन से चार कार्यकर्ताओं को चोटें लगी हैं। धक्कामुक्की के दौरान कुछ पुलिस जवान भी चोटिल हो गए। जब भीड़ शांत नहीं हुई तो पुलिस कुछ कार्यकर्ताओं को वहां से उठाकर पंचायत भवन ले गए। करीब डेढ घंटे तक जोरावर स्टेडियम के गेट पर माहौल तनाव पूर्ण रहा।
दोपहर बाद करीब 12:55 पर भारी संख्या में एबीवीपी के मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम पहुंचे। पहले उन्होंने वहां सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन और नारेबाजी की। इस पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को शांत करवाने की कोशिश की और स्टेडियम के भीतर जाने को कहा, लेकिन कार्यकर्ता नहीं मानें। कार्यकर्ताओं ने पूरी सड़क को जाम कर दिया था। इस कारण वहां से वाहनों की आवाजाही नहीं हो सकी। जैसे ही पुलिस ने कार्यकर्ताओं को स्टेडियम के भीतर भेजना शुरू किया तो सभी विधानसभा परिसर जाने की मांग करने लगे।
कार्यकर्ताओं ने गेट के भीतर से पुलिस और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान मौके पर काफी पुलिस जवान तैनात रहे। बैरिकेड्स की संख्या भी बढ़ा दी गई थी। अंत में एबीवीपी के कुछ पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री से मिलने के लिए भीतर भेजा गया। इसके बाद से सड़क को करीब दो बजे के बाद बहाल करवाया गया। मौके पर एसपी कांगड़ा, एएसपी और डीएसपी भी मौजूद रहे।
मांगों को लेकर ओबीसी संघर्ष समिति ने निकाली रैली
वहीं धर्मशाला में मांगों को लेकर ओबीसी संघर्ष समिति के सदस्य बुधवार को फतेहपुर से रैली निकालते हुए जोरावर स्टेडियम पहुंचे। ओबीसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौरव कौंडल ने हिमाचल सरकार ने प्रदेश में 35 वर्षों में अभी तक ओबीसी समाज का आरक्षण लागू नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द ओबीसी वर्ग का आरक्षण लागू करे। उन्होंने जताया कि यदि इस विधानसभा सत्र में उनकी मांगें नहीं मानी गई तो अगले विधानसभा सत्र में वह दो दिन सदन की कार्यवाही नहीं होने देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.