Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- खेलों के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को करेंगे सुदृढ़
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देना नितांत आवश्यक है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक निर्माण, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को मणिपुर के इंफाल में आयोजित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रियों के दो दिवसीय चिंतन शिविर में भाग लिया। इस शिविर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संबोधित किया। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर भी इस शिविर में भाग ले रहे हैं। शिविर के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि किसी भी देश के विकास में युवाओं की सबसे अहम भूमिका है।
युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी सकारात्मक ऊर्जा को सही दिशा देना नितांत आवश्यक है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग को विश्व के पर्यावरण के लिए खतरा बताया। इससे न केवल मानव जाति, बल्कि प्रकृति पर भी विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि युवा ग्लोबल वार्मिंग प्रक्रिया को रोकने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। इसके दृष्टिगत उन्हें जागरूक किया जाना चाहिए। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग के विभिन्न दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी।
विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न युवा कल्याण योजनाओं की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में खेलों के विकास के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। इस शिविर के दौरान प्रतिभागी राष्ट्र निर्माण और भारत को विश्व की सबसे बड़ी खेल शक्तियों में से एक बनाने के संबंध में भी अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। शिविर में व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में काम करने यानि विभिन्न राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में युवाओं को शामिल कर, उनके व्यक्तित्व का विकास करने पर भी चर्चाएं की जाएगी। यह शिविर 25 अप्रैल को समाप्त होगा।
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को निखारेगा हॉकी हिमाचल
वहीं, ग्रामीण स्तर पर छिपी हुई प्रतिभा की खोज के लिए हॉकी हिमाचल ने अभियान शुरू कर दिया है। सोलन, नालागढ़ के बाद ऊना भी इस कड़ी जुड़ गया है। हॉकी इंडिया के दिशा निर्देशों के बाद हॉकी हिमाचल की इकाई ने गांव स्तर तक हॉकी प्रतिभा की खोज को शुरू कर दिया है। इस संबंध में निर्णय सोमवार को ऊना के इंदिरा मैदान पर हॉकी हिमाचल की विशेष बैठक भी हुई है। इसमें हॉकी हिमाचल के पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश शर्मा, महासचिव रोमेश पठानिया मौजूद रहे।
पदाधिकारियों ने निर्णय लिया है कि हर क्षेत्र को अभियान में जोड़ा जाएगा। रोमेश पठानिया ने बताया कि हॉकी इंडिया की ओर से शुरू की गई मुहिम का मुख्य उद्देश्य हॉकी को ग्रामीण स्तर तक लेकर जाना है। इसमें केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर का पूर्ण सहयोग और दिशा निर्देश मिल रहे हैं। हॉकी हिमाचल आने वाले समय में सभी जिलों को हॉकी खेल से संबंधित खेल उपकरण इत्यादि प्रदान करेगी। खिलाड़ियों की प्रतिभा के निखार के लिए प्रदेश के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी मार्गदर्शन करेंगे।