Shimla: विक्रमादित्य सिंह बोले- कंगना रणौत अच्छी अभिनेत्री पर क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भी, श्रीराम सद्बुद्धि दें
लोकनिर्माण मंत्री और मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भी उनकी पहचान है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री और मंडी संसदीय सीट से कांग्रेस के संभावित प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कंगना रणौत अच्छी अभिनेत्री हैं, लेकिन क्वीन ऑफ कंट्रोवर्सी भी उनकी पहचान है। उनके गोमांस खाने की बातें ऑन रिकॉर्ड हैं। अगर आज वह मुकर रही हैं तो क्या कहें। सोमवार को शिमला में मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य ने कहा कि कंगना को राजनीति की एबीसी तक पता नहीं है, भगवान श्रीराम उन्हें सद्बुद्धि दें। उन्होंने कंगना को सिर्फ हिमाचल की बेटी के नाम पर ही नहीं, मुद्दों पर आधारित चुनाव लड़ने का मशबरा दिया। चुनाव हिमाचलियत के नाम पर लड़ा जाएगा। वह किसी भी सूरत में जीत नहीं सकतीं। अब हिमाचल प्रदेश में आई ही हैं तो देवभूमि से पवित्र होकर वापस बॉलीवुड में जाएं।
दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिलकर लौटे विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मैं हर चुनौती को फ्रंटफुट पर खेलने में विश्वास रखता हूं। हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रहे और उनके पिता दिवंगत वीरभद्र सिंह से यह सीख मिली है। चुनाव का जो माहौल प्रदेश व मंडी में विपक्ष बना रहा है, वह दुभार्ग्यपूर्ण है। चुनाव के दौरान मुद्दों और विकास की बात होनी चाहिए। अभी भाजपा प्रत्याशी कंगना केवल हिमाचलियत व मंडी की बेटी के नाम पर वोट प्राप्त करने में लगी हैं। प्रदेश की और भी बेटियां हैं, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। मेरी बहन भी मुख्य न्यायाधीश तक बनी हैं, लोकपाल तक बनी हैं। ऐसे में सिर्फ एक बेटी को प्राथमिकता देना अन्य बेटियों के साथ भेदभाव है। मैं कंगना का पूरा सम्मान करता हूं, लेकिन चुनाव के दौरान मुद्दों और विकास की बात ही करूंगा।
#WATCH | Shimla: Himachal Pradesh minister Vikramaditya Singh says, "...There was a discussion on how we should enter the election mode in the state, there was a good discussion...There is a consensus that the strongest candidate will be fielded in every assembly...The next CEC… pic.twitter.com/b7HOUt0Aur
— ANI (@ANI) April 8, 2024
पार्टी का सिपाही हूं, चुनाव लड़ने को कहा तो पीछे नहीं हटूंगा
विक्रमादित्य ने कहा कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव में मजबूत प्रत्याशियों को उतारा जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी ने नाम 13 अप्रैल को प्रस्तावित केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के लिए भेज दिए हैं। इस बैठक में प्रत्याशियों की घोषणा होगी। मैं पार्टी का कर्मठ सिपाही हूं। आज जो भी हूं सिर्फ कांग्रेस पार्टी की वजह से हूं। पार्टी के आदेशों से पीछे हटने वालों में मैं नहीं हूं। केंद्र सरकार के सहयोग से 3000 करोड़ रुपये का बजट लाया गया। पार्टी जो भी जिम्मेवारी देगी, उसे निभाऊंगा। मैं मंडी का चुनाव प्रभारी हूं। वहां गया था, बैठकें भी की थीं। दिवंगत वीरभद्र सिंह तीन बार मंडी से सांसद बने। एक बार आपातकाल के दौरान ही वह चुनाव हारे। प्रतिभा सिंह ने पांच बार चुनाव लड़ा, तीन बार वह जीती हैं। मंडी के लोगों से मेरा भावनात्मक लगाव है।
#WATCH | Shimla: Himachal Pradesh minister Vikramaditya Singh says, "...The CEC meeting on April 13 will decide who will be given the ticket from Mandi. Pratibha Singh has served there for a long time...Ultimately the party has to decide. All the pros & cons have to be taken into… pic.twitter.com/k9RTn32APL
— ANI (@ANI) April 8, 2024
जयराम ठाकुर सुबह लिए फैसलों को शाम को पलट देते थे
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर कहा कि मुझे पूर्व मुख्यमंत्री से सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है। यह जगजाहिर है कि वह मुख्यमंत्री रहते हुए सुबह लिए फैसलों को शाम तक पलट देते थे। अगर मैं इन फैसलों को गिनाने पर आया तो कई रातें गुजर जाएंगी। उन्हें सलाह रहेगी कि वह मुद्दों काे लेकर ही चर्चा करें। जयराम ठाकुर को तो राममंदिर के प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण तक नहीं था। मुझे निमंत्रण मिला और मैं वहां गया भी। इसलिए जयराम से अनुरोध है कि कार्यकाल की बात करें, अपनी उपलब्धियों की बात करें, व्यक्तिगत टीका-टिप्पणी से बचें। वह बुद्धिजीवी है। वह जानते हैं कि क्या बोलना है क्या नहीं बोलना है। मैं उनको सिखाने वाला कोई नहीं होता हूं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.